dharma sangrah
✕

आमिर खान हो पसंद नहीं आई दादा साहेब फाल्के की बायोपिक की स्क्रिप्ट, होल्ड पर गई फिल्म!

Updated: बुधवार, 17 सितम्बर 2025 (16:22 IST)
फेमस निर्देशक राजकुमार हिरानी इन दिनों भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादा साहेब फाल्के की बायोपिक को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी सुपरस्टार आमिर खान के साथ बनाने वाले हैं। आमिर खान जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे। 
 
लेकिन अब खबर आ रही है कि आमिर खान ने इस फिल्म को होल्ड पर डाल दिया है। खबरों के अनुसार आमिर खान को इस बायोपिक फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई है। उन्होंने निर्देशक को दोबारा स्क्रिप्ट लिखने की हिदायत दी है। 
 
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान ने राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी से दादा साहेब फाल्के की स्क्रिप्ट सुनी। उन्हें लगा कि स्क्रिप्ट में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए सूटेबल एलिमेंट्स नहीं हैं। उन्हें उम्मीद थी कि राजू और अभिजात हमेशा की तरह हंसी, इमोशंस और ड्रामा को मिक्स करेंगे। लेकिन स्क्रिप्ट में कॉमेडी की कमी थी, जिससे आमिर के मन में शक पैदा हुआ और उन्होंने राजू से इसे दोबारा लिखने के लिए कहा।
 
खबरों के अनुसार आमिर खान के रिएक्शन से राजकुमार और अभिजात काफी हैरान थे और अब अपने अगले स्टेप्स के बारे में सोच रहे हैं। फिल्म इसी साल अक्टूबर में शुरू होने वाली थी। लेकिन अब चीजें रुक गई हैं और आमिर खुद दूसरी स्क्रिप्ट्स पर जुट गए हैं। वो फिलहाल इंडस्ट्री के सभी लोगों से कहानी सुन रहे हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख