Hanuman Chalisa
✕

2-3 फिल्म करने के बाद आमिर खान शुरू करेंगे करोड़ों की लागत वाला अपना ड्रीम प्रोजेक्ट

Updated: गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (12:19 IST)
बात ज्यादा पुरानी नहीं है जब फिल्म इंडस्ट्री में यह खबर आग की तरह फैली थी कि आमिर खान 'महाभारत' पर करोड़ों रुपये की लागत से तीन-चार फिल्म की एक सीरिज बनाने वाले हैं। इसमें हिंदी और दक्षिण भारत के कई सुपरस्टार काम करने वाले हैं और इसे आधुनिक तकनीक के साथ भव्य पैमाने पर बनाया जाएगा। 
 
लेकिन बाद में आमिर पीछे हट गए। कहा गया कि वे इतना बड़ा जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। साथ ही इसमें उनके कई वर्ष इस सीरिज में लग जाएंगे और वे इसके अलावा कुछ भी नहीं कर पाएंगे। 
 
ड्रीम प्रोजेक्ट को पिछली सीट पर रख कर आमिर खान दूसरी फिल्मों में व्यस्त हो गए। इस समय वे लाल सिंह चड्ढा कर रहे हैं। इसके बाद वे दो-तीन फिल्म और करने के मूड में हैं जिसका अनाउंसमेंट इस साल होगा। 
 
ड्रीम प्रोजेक्ट को भले ही आमिर ने पिछली सीट पर रख दिया हो, लेकिन उनके दिमाग में इसे पूरा करने का आइडिया बार-बार उन्हें परेशान करता रहता है। 
 
आमिर से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वे दो-तीन फिल्म करने के बाद 'महाभारत' शुरू करेंगे। इसे सीरिज के रूप में वे बनाएंगे। यह इतनी महंगी फिल्म होगी जितनी आज तक भारत में नहीं बनी होगी। 
 
आमिर खुद इसमें श्रीकृष्ण या कर्ण का किरदार निभाएंगे। वैसे वे श्रीकृष्ण का किरदार निभाने के इच्छुक हैं ताकि सीरिज की हर फिल्म में नजर आ सकें। 

Show comments

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख