Hanuman Chalisa
✕

90 साल की उम्र में वैजयंती माला ने रामलला के दरबार में किया भरतनाट्यम, देखिए वीडियो

वैजयंती माला को उम्र के इस पड़ाव में डांस करते देख लोग हैरत में हैं

Updated: शनिवार, 2 मार्च 2024 (12:52 IST)
Vyjayanthimala dance video: अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से कई कलाकार 'रागसेवा' में शामिल हो रहे हैं। 26 जनवरी से शुरू हुई रामलला की राग सेवा 48 दिनों तक चलेगी। अब तक कई कलाकर इसमें शामिल होकर परफॉर्मेंस दे चुके हैं। वहीं अब 90 साल की अदाकारा वैजयंती माला ने भी राग सेवा में भाग लिया। 
 
वैजयंती माला ने रामलला के दरबार में भरतनाट्यम करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोशल मीडिया पर वैजयंती माला का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वैजयंती 90 साल की उम्र में पूरी एनर्जी और लगन के साथ प्रस्तुति देती दिख रही हैं। 
 
वैजयंती माला को उम्र के इस पड़ाव में डांस करते देख लोग हैरत में हैं। मशहूर गायिक मालिनी अवस्थी ने वैजयंती माला का डांस वीडियो शेयर किया है। 

ALSO READ: देवोलीना भट्टाचार्जी के दोस्त की अमेरिका में हत्या, एक्ट्रेस ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार
 
इसके साथ उन्होंने लिखा, हमारे यहां कला भक्ति का सर्वोच्च पद माना गया है, वैजयंती माला जी को देखकर यह बात बारबर सच साबित दिखती है। रामलला की रागसेवा में अयोध्या पधारीं वैजयंती माला जी को 90 वर्ष की आयु में नृत्य करते देख यही लगा, यही है भारतीय कला का आध्यात्मिक आंनद, मोक्ष की साधना, इस साधना की जय हो, इस आंनद की जय हो।
 
बता दें कि वैजयंती माला 1940 के दशक की फेमस तमिल एक्ट्रेस हैं। उन्होंने छोटी उम्र में ही परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। वह देश की जानी मानी अभिनेत्री, डांसर और डांस टीचर हैं। वैजयंती माला 1984 में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर दक्षिण मद्रास से लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख