1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. 69th national film awards 2023 winners list

नेशनल फिल्म अवॉर्ड: 'पुष्पा' के लिए अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट और कृति सेनन को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड | 69th national film awards 2023 winners list

National Film Award Ceremony
National Film Award : देश के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं को बीते दिन दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित किया गया। इस दौरान फीचर फिल्म, नॉन फीचर फिल्म, बेस्ट डायरेक्शन से लेकर कई कैटेगरीज में अवॉर्ड दिए गए।
 
69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में सुपरहिट तेलुगु फिल्म पुष्पा- द राइज के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया, जबकि आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।
 


आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को अवॉर्ड्स समारोह में नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म कैटेगरी में विजेता चुना गया। एटंरटेन करने बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवार्ड 'आरआरआर' को मिला।
 


पल्लवी जोशी को फिल्म (द कश्मीर फाइल्स) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और पंकज त्रिपाठी को फिल्म (मिमी) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। 
 
वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी, स्पेशल जूरी अवॉर्ड फिल्म शेरशाह, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर), बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह, सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगिंग मेल काल भैरव और सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल बनीं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' का एक्शन से भरपूर ब्रैंड न्यू प्रोमो रिलीज