67 वर्ष के हुए अमिताभ
बॉलीवुड के महानायक बिग बी 11 अक्टोबर को 67 वर्ष के हो रहे हैं। साथ ही उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी 40 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर उनके प्रशंसक धूमधाम से उनका जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि यह मौसम उनके लिए केक काटने का है। वे जन्मदिन से कुछ दिन पहले और बाद तक अपने प्रशंसकों और चाहने वालों के लिए केक काटते रहते हैं। बिग बी इसी तरह अपने उम्दा अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते रहें, ये उनका हर प्रशंसक चाहता है। उनको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।

