1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. 3rd weekend box office report of De De Pyaar De starring Ajay Devgn

दे दे प्यार दे के बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन, 100 करोड़ की ओर

दे दे प्यार दे
अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुरूप सफलता हासिल नहीं कर पाई। फिल्म का ट्रेलर खासा पसंद किया गया था और लग रहा था कि यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा। धीमी गति से ही सही, लेकिन अब यह फिल्म सौ करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।


5 जून को भारत रिलीज होगी और इसके बाद 'दे दे प्यार दे' को सिनेमाघरों में ज्यादा जगह नहीं मिलेगी, इसके बावजूद लग रहा है कि यह फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। 
 
फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड पर शुक्रवार 1.96 करोड़ रुपये, शनिवार 2.82 करोड़ रुपये और रविवार को 3.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से तीसरे वीकेंड में यह फिल्म 8.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही। 
 
फिल्म ने पहले सप्ताह में 61.05 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह में 23.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 17 दिनों में फिल्म अब तक भार से 93.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
अगला लेख
सलमान खान की फिल्म किक 2 को लेकर बड़ी खबर, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग