1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khans Kick 2 will go on floors in April next year

सलमान खान की फिल्म किक 2 को लेकर बड़ी खबर, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग

सलमान खान
सलमान खान की फिल्म 'किक' 2014 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने भारी सफलता हासिल की थी। इसके बाद से ही किक 2 की चर्चा लगातार खबरों में थी। 
 
कुछ महीनों पहले निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने घोषणा की थी कि वे किक 2 को क्रिसमस 2019 में रिलीज कर देंगे, लेकिन इसके बाद से फिल्म की चर्चा ही बंद हो गई। 
 
फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल नहीं हुई थी। जो स्क्रिप्ट सलमान को बताई गई थी उसमें कुछ बदलाव उन्होंने किए जिससे फिल्म की शूटिंग में देरी हो गई, लेकिन अब सब कुछ तय हो गया है। 
 
स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है और सूत्रों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष अप्रैल से शुरू हो जाएगी। प्री-प्रोडक्शन का काम इस वर्ष के अंत से शुरू हो जाएगा। 
 
फिल्म की हीरोइन भी तय हो गई है। जैकलीन फर्नांडीस एक बार फिर सीक्वल में भी नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। 
अगला लेख
इस वजह से उड़ी कैटरीना कैफ की रातों की नींद