गुरुवार, 17 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

3जी में नील नितिन मुकेश का नया अवतार

थ्रीजी
इरोज इंटरनेशनल की फिल्म 3जी का ट्रेलर जारी करने के बाद दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ गई है। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश और सोनल चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं। '3जी' का पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें नील नितिन मुकेश एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं।

PR

नए पोस्टर में दिख रहे नील नितिन मुकेश इससे पहले कभी ऐसे नए अवतार में नहीं दिखे। इस पोस्टर ने नील के इस लुक से उनके प्रशंसकों में फिल्म के लिए व्याकुलता बढ़ गई है। पोस्टर फिल्म में नील के किरदार के पीछे छुपे रहस्य को और गहरा रहा है।

नील भी चाहते हैं कि फिल्म में उनके किरदार का सस्पेंस बना रहे। डिजीटल प्लेटफार्म पर लोग इस पोस्टर की क्रिएटिविटी के बारे में बात कर रहे हैं। '3जी' 15 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म की ट्रेलर और पोस्टर्स ने ओडियंस की उत्सुकता फिल्म के लिए बढ़ा दी है।