suvichar

अक्षय कुमार बढ़ाएंगे रितिक रोशन की मुसीबत

Updated: मंगलवार, 12 जून 2018 (12:37 IST)
2019 की जनवरी 25 को रितिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' रिलीज होने वाली है। यह महत्वूपर्ण सप्ताह है क्योंकि इसमें गणतंत्र दिवस भी आएगा और इसकी छुट्टी का फायदा भी फिल्म को मिलेगा। इसी कारण कई निर्माताओं की नजर इस वीक पर है। 
 
रितिक रोशन की मुसीबत बढ़ सकती है क्योंकि '2.0' के निर्माताओं की नजर भी इस रिलीज डेट पर है। अभी उन्होंने कुछ कहा तो नहीं है, लेकिन सूत्रों के अनुसार 25 जनवरी 2019 की रिलीज डेट '2.0' के निर्माताओं ने फाइनल कर ली है। 
 
'2.0' में अक्षय कुमार और रजनीकांत लीड रोल में हैं और यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। यदि '2.0' और 'सुपर 30' एक ही दिन प्रदर्शित होती है तो खामियाजा रितिक को भुगतना पड़ सकता है। 

ALSO READ: सलमान खान की 'रेस 3' का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर, प्लस और माइनस पाइंट्स के साथ
रितिक और अक्षय की पिछली टक्कर में अक्षय भारी पड़े थे। अक्षय की 'रूस्तम' और रितिक की 'मोहेंजो दारो' एक ही दिन रिलीज हुई थी। जहां अक्षय की फिल्म हिट हुई थी वहीं रितिक की फिल्म बुरी तरह पिटी थी। 
 
वैसे, रितिक फिलहाल राहत की सांस इसलिए ले सकते हैं कि '2.0' के निर्माताओं ने इतनी बार रिलीज डेट बदली है कि अभी भी उन पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। संभव है कि यह रिलीज डेट भी बदल जाए। 2017 में यह फिल्म रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 2019 की बात की जा रही है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख