Hanuman Chalisa

1921 और मुक्काबाज का बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह

Updated: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (15:43 IST)
12 जनवरी को तीन प्रमुख फिल्मों, 1921, मुक्काबाज और कालाकांडी, का प्रदर्शन हुआ। तीनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास हलचल नहीं मचा पाई। सैफ अली खान की 'कालाकांडी' तो बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई और सैफ की असफलता का प्रदर्शन जारी है। 
 
अनुराग कश्यप की 'मुक्काबाज' से उम्मीद थी, लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन उम्मीद से बहुत कम रहा। फिल्म ने पहले दिन 82 लाख, दूसरे दिन 1.51 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 1.71 करोड़, चौथे दिन 81 लाख, पांचवे दिन 72 लाख, छठे दिन 61 लाख और सातवे दिन 55 लाख रुपये का कलेक्शन रहा। पहले सप्ताह में यह फिल्म मात्र 6.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई। दूसरे सप्ताह में इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है। फिल्म को सराहना तो मिली, लेकिन दर्शक नहीं। 
 
विक्रम भट्ट की हॉरर मूवी '1921' के कलेक्शन भी कम रहे। विक्रम इस बात पर जरूर संतोष कर सकते हैं कि तीनों फिल्मों में से उनकी फिल्म के कलेक्शन सबसे ज्यादा रहे। इस फिल्म ने पहले दिन 1.56 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 2.09 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 2.80 करोड़ रुपये, चौथे दिन 1.62 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 1.31 करोड़ रुपये, छठे दिन 1.12 करोड़ रुपये और सातवे दिन 1.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सप्ताह भर का कुल कलेक्शन होता है 11.58 करोड़ रुपये। दूसरे सप्ताह में इस फिल्म के लिए थोड़े अवसर हैं और लाइफ टाइम कलेक्शन 18 करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख