• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

ज़ीनत अमान फिर चुराएँगी दिल

ज़ीनत अमान
PR
कई कलाकारों के साथ उन पर फिल्माए गए गीत इतने जुड़ जाते हैं कि वो उनकी पहचान बन जाते हैं। ज़ीनत अमान की बात निकले तो ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को...’ याद आना स्वाभाविक है। ‘यादों की बारात’ का यह गीत आज भी लोकप्रिय है।

ज़ीनत अमान एक फिल्म कर रही हैं, जिसका निर्देशन कपिल शर्मा कर रहे हैं। इसमें ज़ीनत एक ग्लैमरस माँ की भूमिका‍ निभा रही हैं। जीनत पर फिल्माए गए इस मशहूर गाने की झलक इस फिल्म में ‍भी दिखाई जाएगी।

ज़ीनत के लुक पर खासा ध्यान दिया जा रहा है और गाने में गिटार भी होगा। जीनत ने अपना वजन भी कम किया है और वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म में ज़ीनत का महत्वपूर्ण रोल है। फिल्म में वे अपने पति को छोड़ने के बाद परिवार का अकेले खयाल रखती हैं।