Hanuman Chalisa
✕

बागी 3 में दिखेंगे बहुत सारे इमोशन्स : अंकिता लोखंडे

Updated: बुधवार, 4 मार्च 2020 (14:42 IST)
इस बार की फिल्म यानि बागी 3 में लोगों को बहुत सारे इमोशन्स दिखेंगे। वर्ना हमेशा से बागी में आपने टाइगर को एक्शन या मार-धाड़ करते देखा है। कैसे उसके साथ गलत होता है और वो दुश्मनों से लड़ने के लिए निकल पड़ता है। इस बार अलग ये है कि आप इसमें हम चार लोगों यानी मेरी रितेश, श्रद्धा और टाइगर के रिलेशनशिप को देखेंगे। कैसे हम एक दूसरे के साथ बंधे हुए हैं।

 
अंकित लोखंडे मणिकर्णिका की झलकरी बाई का किरदार निभाने के बाद एक बार फिर लोगों के सामने एक फिल्म में अच्छे खासे रोल के साथ लौट रही हैं। वेबदुनिया से बातचीत करते हुए अंकिता ने बताया कि झलकरी बाई के किरदार में मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। वो इतिहास पर बनी एक फिल्म थी तो उस रोल में बहुत सोच समझ कर रोल करना पड़ा था।

ALSO READ: कैसी है टाइगर श्रॉफ की बागी 3 की एडवांस बुकिंग?
 
लेकिन इस रोल के लिए बहुत जरूरी है कि आपकी ऑफस्क्रीन दोस्ती बहुत अच्छी हो, मेरी रितेश या मेरी और श्रद्धा की हो.. अहमद ने हमें स्क्रिप्ट दी थी, लेकिन उसमें हमें काम करने की आजादी भी थी। हम सब लाइन पढ़ कर आते थे लेकिन शूट कुछ और ही होता था। ऐसे सीन करने के लिए आपको ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन बहुत लाइवली रहना पड़ता है। वैसे भी मैं मेथड एक्टिंग नही कर सकती। मैं बहुत स्पॉंटेनियस हूं। ऐसे बैठो ऐसे हाथ रखो मैं ये सब नहीं कर पाती। मैं सेट्स पर आई और वैसे ही काम करा लो, मैं ज्यादा बेहतर रिज़ल्ट दे सकूंगी।


तो रोल भी अर्चना या झलकरी जैसा नहीं है?
नहीं, बिल्कुल नहीं। रूचि बहुत अलग लड़की है। मैं अच्छी बीवी हूं अच्छी बहन हूं। जो बहुत लड़ती झगड़ती रहती है। कैरेक्टर में रुचि बहुत पर्टीक्यूलर है वो साफ सुथरा रहना और पहनना पसंद करती है। ब्रैंडेड कपड़े ही खरीदना पसंद करती है।

आप टीवी मिस करती हैं?
नहीं ऐसा नहीं है। मैं एक्टिंग कर रही हूं फिर वो टीवी के लिए हो या फिल्म के लिए कोई अलग नहीं है और फर्क नहीं पड़ता लेकिन मैं पवित्र रिश्त को मिस करती हूं। वो 12 घंटों वाली शिफ्ट और फिर घर जा सकेंगे या नहीं वो सारी बाते मिस करती हूं।
 
टीवी से जो सीख कर आईं वो काम आता है?
बिल्कुल टीवी आपको बहुत सारी मेहनत करना सिखाता है। मुझे लगातार काम करने की आदत है। मुझे याद है मैं तो सोती ही नहीं थी। हम 24 घंटे काम करते रहते थे। सेट पर भी जहां कोई सोफ़ा मिला मैं सो जाया करती थी। 5 मिनिट में खाना खा कर फिर से सेट्स पर पहुंच जाती थी। फ़िल्मों में तो मेरे लिए बहुत आराम है। दिन का एक सीन करना है तो बहुत टाइम मिलता है। वैनिटी में बैठे रहो जब बुलाया जाए तब जाना होगा। मेरी आदतों की वजह से मैं बैठ ही नहीं पाती थी। मैं बार बार देखने जाती थी कि मेरा सीन कब तक है। टीवी आपको बहुत कुछ सिखा कर भेजता है।
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख