dharma sangrah

खान हो या देवगन, कुमार हो या रोशन, कंगना रनौट के साथ कोई नहीं करेगा काम?

Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2019 (17:26 IST)
कपिल शर्मा के शो में कंगना रनौट ने स्वीकार किया कि वे 'हिली' हुई हैं। हिली हुई हैं, से उनका मतलब था कि वे बनावटी जीवन जीने में यकीन नहीं करती और सच को सच और झूठ को झूठ बोलने में नहीं हिचकतीं। यही कारण है कि फिल्म इंडस्ट्री में कंगना के दुश्मनों की संख्या बढ़ती जा रही है। 
 
कंगना को इस बात की परवाह नहीं है। उन्हें अभी भी काम मिल रहा है और जो भी फिल्में वे इस समय कर रही हैं उसकी 'हीरो' वही हैं। उनका रोल दमदार होता है और वे उन एक्ट्रेसेस से बेहतर स्थिति में हैं जो बड़े स्टार्स की फिल्मों में महज शो-पीस होती हैं। 

कंगना ने जिस तरह से खुल कर बॉलीवुड के 'बड़े-बड़े' लोगों से पंगा लिया है उससे साफ हो गया है कि खान हो या देवगन, कुमार हो या धवन, उनके साथ अब कोई शायद ही फिल्म करना पसंद करेगा। 
 
एक तो वे कंगना के 'मुंहफट' स्वभाव से घबराते हैं। दूसरा उन्हें डर सताता रहता है कि कब किस बात को लेकर कंगना बखेड़ा खड़ा कर दें और उनकी करोड़ों रुपये की लागत से तैयार फिल्म मुसीबतों में घिर जाए। 
दूसरी ओर कंगना भी शायद ही इनकी फिल्म करना पसंद करें। इन बॉलीवुड सितारों की फिल्मों में एक्ट्रेसेस को करने के लायक कुछ रहता नहीं है और ऐसे में कंगना इनकी फिल्म का हिस्सा बनना शायद ही पसंद करे। 
 
कंगना दिग्गज निर्माता-निर्देशक के खिलाफ भी लड़ रही है। कपिल के शो में उन्होंने करण जौहर के लिए बोला कि वे ऐसा शो चलाते हैं जिसमें 'आपकी अंडरवियर का क्या कलर है?' या 'आप सुबह उठें और पता चले कि आप फलां हीरोइन के बेडरूम में हैं तो क्या करेंगे?' जैसे बेहूदे सवाल पूछे जाते हैं, ऐसे में करण जिनकी बॉलीवुड में तूती बोलती है उनसे संबंध बिगाड़ने की बहुत ही कम लोग सोचेंगे।

बावजूद इसके कंगना को काम तो मिलता रहेगा, लेकिन सुपरसितारों की फिल्मों का वे शायद ही हिस्सा बनें। वैसे भी जब उनका किसी से पंगा नहीं भी था, तब भी कंगना को इन सितारों की फिल्मों का हिस्सा होने का अवसर बहुत कम मिला। 

Show comments

खुशी कपूर का नया रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट, बांद्रा वेस्ट में खरीदा 1 RK फ्लैट, जानिए कितने लाख में हुई डील

काजोल का किलर अवतार: वन-शोल्डर टॉप और कातिलाना अदाओं से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

फैमिली ड्रामा छोड़ अब भक्ति के रंग में रंगे करण जौहर, 'राधा कृष्ण' की अमर कहानी पर बनाएंगे भव्य पौराणिक फिल्म!

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लेकर बड़ा अपडेट, पूरी हुई रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म की शूटिंग

'द रेवोल्यूशनरीज' का नया गाना 'माहिया' रिलीज, रोहित सराफ-प्रतिभा रांटा की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख