Hanuman Chalisa

क्या मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी संभव है?

Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2019 (16:51 IST)
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा खान की नजदीकियों के चर्चें तो तब से हैं जब मलाइका का तलाक भी नहीं हुआ था और इसलिए उस समय बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। तलाक के बाद जब अर्जुन और मलाइका खुलेआम साथ दिखने लगे तब समझ आया कि दोनों एक-दूसरे के प्रति सीरियस हैं। 
 
मलाइका से अर्जुन काफी छोटे हैं, लेकिन प्यार में उम्र कहां देखी जाती है? जब जिससे होना होता है, हो जाता है। अर्जुन के सलमान खान के परिवार से अच्छे संबंध है।

एक समय वे सलमान की बहन अर्पिता को भी चाहते थे, लेकिन बात आगे बढ़ने के पहले ही खत्म हो गई। सलमान की पार्टियों में अर्जुन जाते रहते थे और इसी दौरान वे मलाइका के प्रति आकर्षित भी हुए हो।  
Photo : Instagram

बहरहाल, इस समय अर्जुन और मलाइका एक-दूजे की कंपनी को पसंद कर रहे हैं। रेस्तरां और सिनेमा तो छोड़िए, वैकेशन भी साथ मनाने लगे हैं। 
 
क्या दोनों शादी करेंगे? कई बार खबरें भी आईं कि तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन बात गलत साबित हुई। 
 
ये भी कहा गया कि पापा बोनी कपूर बेहद नाराज और इस रिश्ते के खिलाफ हैं, लेकिन चाचाओं (अनिल और संजय) का सपोर्ट है। दूसरी ओर मलाइका का बेटा भी इस बारे में सब जानता है। मलाइका के पूर्व पति अरबाज भी एक रिलेशनशिप में हैं। 

खबरचियों के मुताबिक मलाइका और अर्जुन फिलहाल जिस हाल में हैं उसी में खुश हैं। दोनों के बीच बात 'दोस्ती' से बढ़ कर है और अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाकर वे बात को बिगाड़ना नहीं चाहते हैं। 
 
संभव है कि दोनों ने सभी बातों पर गौर किया हो और यह फैसला लिया हो कि जरूरी नहीं है कि शादी ही की जाए। बिना शादी के भी खुश रहा जा सकता है। इसलिए शादी तो निकट भविष्य में संभव नहीं। 

Show comments

‘बंटवारा 1947’ ने हेमा मालिनी का जीता दिल, सनी देओल-शबाना आजमी की एक्टिंग की जमकर तारीफ

‘टॉक्सिक’ को लेकर यश ने किया साफ ऐलान, बच्चों को घर पर रहने की सलाह; 26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

'क्लीन अप कंपनी' का ट्रेलर रिलीज, तीन दोस्तों ने खोली लाशें ठिकाने लगाने वाली कंपनी, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

अमिताभ बच्चन ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेगा इतना किराया

ब्लैक ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह का ग्लैमरस अवतार, कातिलाना अदाओं ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख