Hanuman Chalisa
✕

Box Office पर क्या होगा आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला का?

Updated: बुधवार, 6 नवंबर 2019 (12:24 IST)
इस सप्ताह 'बाला' फिल्म रिलीज होने जा रही है जिसमें लीड रोल में हैं आयुष्मान खुराना। यह फिल्म ऐसे इंसान के बारे में है जिसके कम उम्र में ही बाल झड़ गए हैं और हम भारतीय लोग ऐसे इंसान का कितना मजाक बनाते हैं सभी को पता है। इनकी मजबूरी का फायदा हेअर ऑइल बनाने वाली कंपनी भी उठा लेती है। घरेलू उपाय भी ढेर सारे होते हैं। 
 
बात करते हैं कि बाला का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? फिल्म में आयुष्मान खुराना है तो फिल्म अच्छी ओपनिंग तो लेगी ही। हाल ही के दिनों में आयुष्मान ने जिस तरह की फिल्में की हैं उससे किसी भी कलाकार को ईर्ष्या हो सकती है। 


 
उनकी हर फिल्म वैरायटी लिए है। हर फिल्म में कुछ नया है। अनोखा है। इसलिए दर्शक आयुष्मान की फिल्मों से उम्मीद करते हैं कि उनकी फिल्म में कुछ अलग देखने को मिलेगा। बाला का जो सब्जेक्ट है उस पर बहुत कम फिल्में बनी हैं। 
 
1 नवंबर को उजड़ा चमन रिलीज हुई थी जिसका सब्जेक्ट भी यही था। कुछ लोग कह सकते हैं कि इसका असर बाला के बिज़नेस पर होगा, परंतु इस बात में दम नहीं है। भले ही दोनों फिल्मों की कहानी मिलती-जुलती हो, लेकिन इसका असर बाला की सेहत पर नहीं पड़ेगा। 
 
जिस तरह से आयुष्मान की फिल्में व्यवसाय कर रही हैं। उनकी फिल्मों का जो प्यार दर्शकों को मिल रहा है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि बाला बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत लेगी। 
 
बाला के साथ बायपास रोड और सैटेलाइट शंकर भी रिलीज हो रही हैं। लेकिन इन फिल्मों में इतना दम नहीं है कि ये बाला को टक्कर दे सके। 

ALSO READ: हाउसफुल 4 की कामयाबी के बाद हाउसफुल 5!
बाला का ट्रेलर भी काफी पसंद किया गया है और यदि ट्रेलर पसंद किया जाता है तो यह बात तय हो जाती है कि फिल्म अच्छी शुरुआत करेगी। 
 
बाला में यामी गौतम और भूमि पेडणेकर भी हैं जो फिल्म की स्टार वैल्यू में इजाफा करती है। फिल्म को लेकर जो उत्सुकता है वो दर्शाती है कि आयुष्मान के हाथ एक और हिट लग सकती है। 

Show comments

रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपए

करोड़ों कमाने वाली अदा शर्मा के घर में नहीं है बेड, बताया क्यों पसंद है जमीन पर सोना?

महाष्टमी पर सौरव गांगुली के साथ उनके बचपन के दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे राजकुमार राव

प्राइम वीडियो की सीरीज 'चार यार' का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

'किस का किस्सा' में अपनी रियल लाइफ पार्टनर वंदना जोशी के साथ दिखेंगे प्रियंशु पैनयुली, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख