shradh paksha
✕

Bigg Boss 14 विनर रूबीना दिलैक को टॉप Sexiest एशियन वूमैन की लिस्ट में मिला था 10वां नंबर

Updated: सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 (16:11 IST)
Photo : Instagram

बिग बॉस 14 में रूबीना दिलैक के रूप में विनर मिल गया है। रूबीना ने अपनी लोकप्रियता, आत्मविश्वास, निडरता और मुद्दों पर राय रखने की क्षमता से दर्शकों का दिल जीता। बदले में उन्हें थोक में वोट मिले। राहुल वैद्य, राखी सावंत, अली गोनी, निक्की तंबोली जैसे दिग्गजों को पछाड़ कर वे विजेता बन गईं। पेश है रूबीना के बारे में 10 खास बातें: 
 
1) शिमला में रूबीना का जन्म 26 अगस्त 1987 को हुआ। वहीं पर स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई हुई। 
 
2) रूबीना शुरू से ही एक्टिव रही हैं। 2006 में वे मिस शिमला बनीं। 2008 में डिबेट में नेशनल लेवल की चैम्पियन बनीं। 2008 में मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब उन्होंने चंडीगढ़ में जीता। 
 
3) रूबीना तो आईएएस की तैयारियां चंडीगढ़ में कर रही थीं। उसी दौरान उन्होंने वहीं पर टीवी धारावाहिक 'छोटी बहू' का ऑडिशन दिया और सिलेक्ट होकर अभिनय की दुनिया में आ गईं। 

Photo : Instagram

 
4) छोटी बहू धारावाहिक से वे लोकप्रिय हो गईं। इसके अलावा उन्होंने सास बिना ससुराल, पुनर्विवाह जैसे धारावाहिक भी किए। देवों के देव... महादेव में उन्होंने सीता का किरदार अदा किया। 
 
5) टीवी धारावाहिक 'शक्ति- अस्तित्व एक एहसास का में उन्होंने ट्रांसजेंडर महिला का किरदार निभाकर अपार लोकप्रियता हासिल की। 
 
6) रूबीना के खूबसूरती के कई दीवाने हैं। ईस्टर्न आई द्वारा 2016 में जारी 50 सेक्सिएस्ट एशियन वूमैन की लिस्ट में रूबीना को 11 वां स्थान मिला था। 

Photo : Instagram

 
7) 2017 में जारी इसी लिस्ट में उन्हें 10वां स्थान मिला। 
 
8) बरेली की बेटी नामक शॉर्ट फिल्म में भी वे काम कर चुकी हैं। यह 2020 में बनी थी। 
 
9) बिग बॉस 14 में रूबीना ने कहा था कि उन्होंने पहले कभी भी बिग बॉस शो नहीं देखा, लेकिन उनकी इस बात पर यकीन करना मुश्किल है। वे जिस तरह से खेलीं उसे देख लगता है कि वे तैयारी के साथ मैदान में उतरी थीं। 
 
10) 2017 में रूबीना को मोस्ट फिट एक्ट्रेस का गोल्ड अवॉर्ड भी मिला। 

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख