dharma sangrah
✕

अक्षय कुमार और कृति सेनन की 'बच्चन पांडे' का नया पोस्टर रिलीज

Updated: सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 (15:14 IST)
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'बच्चन पांडे' की फिलहाल शूटिंग चल रही है, लेकिन ये फिल्म अपनी स्टारकास्ट, शूटिंग लोकेशन और अक्षय कुमार जैसे सितारे के कारण लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिलहाल जैसलमेर में फ़िल्म की शूटिंग चल रही है। 
 
हाल ही में, फ़िल्म से अक्षय कुमार का लुक जारी करने के बाद, अब फ़िल्म की नायिका कृति सेनन का पहला पोस्टर सामने आ गया है। कृति ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर रिलीज किया है जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नज़र आ रही हैं। कृति ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा- 'शूटिंग खत्म हुई। यह मेरा अब तक का सबसे बढ़िया और यादगार शेड्यूल रहा। 
 
निर्माता साजिद नाडियाडवाला की एक्शन-कॉमेडी मूवी 'बच्चन पांडे' में जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे और इस नए नाम ने फिल्म को अधिक रोमांचक बना दिया है। 
 
फिल्म में अक्षय कुमार और कृति सेनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह प्रतिभाशाली और प्रशंसित स्टारकास्ट निश्चित रूप से जनता का मनोरंजन करने के लिए तैयार है, जो साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी द्वारा किया गया है और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है।

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख