dharma sangrah
✕

सूर्यवंशी ट्रेलर रिव्यू : रोहित-अक्षय की जुगलबंदी बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है धमाल

Updated: सोमवार, 2 मार्च 2020 (13:26 IST)
वैसे तो रिलीज डेट के दो-तीन महीने पहले ही किसी फिल्म का ट्रेलर जारी हो जाता है, लेकिन रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर रिलीज के मात्र 22 दिन पहले रिलीज हुआ है, लेकिन इससे फिल्म की सेहत पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा क्योंकि यह फिल्म जब से बन रही है तब से चर्चा में हैं और लोग फिल्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक भी हैं। 
 
सिम्बा और सिंघम के रूप में रोहित शेट्टी दो पुलिस ऑफिसर्स की कहानी दर्शकों के सामने ला चुके हैं। अब सूर्यवंशी को ला रहे हैं जिसकी भूमिका में अक्षय कुमार हैं। 
 
रोहित की फिल्मों की कहानी काल्पनिक होती है। वास्तविक घटनाओं पर उन्हें फिल्म बनाने से परहेज है। सूर्यवंशी में उन्होंने कुछ वास्तविक घटनाओं को आधार बनाकर कल्पना को गढ़ा है। 
 
मुंबई पर लगातार हमले हुए हैं। पुराने हमलों का संदर्भ देते हुए एक काल्पनिक हमले से मुंबई को बचाने की कोशिश फिल्म में दिखाई गई है। अच्छी बात है कि वक्त के‍ हिसाब से रोहित खुद में बदलाव ला रहे हैं। 
 
ट्रेलर में जबरदस्त ड्रामा नजर आ रहा है और अक्षय कुमार फॉर्म में दिख रहे हैं। अपनी आदत के मुताबिक रोहित ने फिल्म में कार उड़ाई हैं, यानी एक्शन कारों के इर्दगिर्द बुना गया है। कहानी का देसी फ्लेवर होने के कारण फिल्म ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी। 
 
अजय देवगन और रणवीर सिंह की सिंघम और सिम्बा के रूप में नजर आना फिल्म की स्टार वैल्यू को बहुत बढ़ाता है। इस बात की कल्पना ही की जा सकती है कि जब ये दोनों फिल्म में एंट्री लेंगे तो किस तरह से सिनेमाघर तालियों और सीटियों से गूंज उठेगा। कैटरीना कैफ की उपस्थिति फिल्म के ग्लैमर को बढ़ा रही है। 
 
कुल मिलाकर ट्रेलर तो जोरदार है और फिल्म भी ऐसी ही निकली तो अक्षय और रोहित फिर से हिट देंगे। वैसे भी दोनों के सितारे बुलंदियों पर हैं और वे बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट दे रहे हैं। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख