Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी 7 दिन बाद रिलीज होने वाली है, पब्लिसिटी के मामले में फिल्म कमजोर, भारी पड़ सकती है बॉलीवुड को ये गलती

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का प्रचार-प्रसार बहुत कम है। कई लोगों को मालूम ही नहीं है दिवाली पर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Updated: बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (13:32 IST)
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म सूर्यवंशी 5 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी इसके निर्देशक हैं जिनके खाते में कई हिट फिल्म दर्ज हैं। कैटरीना कैफ हीरोइन हैं और रणवीर सिंह तथा अजय देवगन 'सिम्बा' और 'सिंघम' के रूप में नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड को इस फिल्म से सिनेमाघरों की रौनक लौटने की उम्मीद है क्योंकि कोरोना के बाद लंबे समय देश के अधिकांश क्षेत्रों में सिनेमाघर खुले हैं, इतनी बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है और दिवाली का त्योहार है। 

 
वैसे तो सिनेमाघर देश के कई क्षेत्रों में महीनों से खुले हैं, लेकिन दर्शकों ने अब तक सिनेमाघरों से दूरी बना कर रखी है। अमिताभ बच्चन- इमरान हाशमी 'चेहरे' और अक्षय कुमार की 'बेलबॉटम' सिनेमाघरों में फ्लॉप रही। जेम्स बॉण्ड भी दर्शकों को रिझा नहीं पाया। 
 
भले ही अपने आपको सिनेमा व्यवसाय का स्वयंभू पंडित मानने वाले इन फिल्मों के कलेक्शन जोर-शोर से बता कर माहौल को अच्छा बता रहे हों, लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट तो यही है कि हालत खराब है। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर वाले तो टॉकीज खोलने की हिम्मत भी नहीं कर पा रहे हैं। 

 
ऐसे में सूर्यवंशी पर निगाह होना लाजमी है, जो महीनों से अटकी हुई है। पर सूर्यवंशी की पब्लिसिटी अब तक जोर-शोर से शुरू नहीं हो पाई है। कुछ इवेंट हुए हैं। गाने रिलीज हुए हैं, लेकिन माहौल अभी तक नहीं बना है। 
 
अभी भी ढेर सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें मालूम ही नहीं है कि दिवाली पर सूर्यवंशी रिलीज हो रही है। प्रचार-प्रसार में इस कमी को लेकर अक्षय के फैंस ने भी सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा है, लेकिन लगता है कि प्रोड्यूसर फिल्म की सफलता को लेकर कुछ ज्यादा ही आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। 
 
चंद दिन बाकी रह गए हैं। जरूरी है कि फिल्म का प्रचार-प्रसार जोर-शोर से किया जाए ताकि सूर्यवंशी सफल हो वरना बॉलीवुड को सफलता का इंतजार और लंबा करना होगा जिसका भार उठाना आसान नहीं है। 

Show comments

Bigg Boss 20 का हुआ ऐलान, मेकर्स ने दिखाई पहली आधिकारिक झलक

छात्रों के समर्थन में उतरा बॉलीवुड, अरिजीत सिंह के पोस्ट ने मचाई हलचल, खुशबू पटानी पहुंचीं जंतर-मंतर

क्या सच में अस्पताल में भर्ती थे अमिताभ बच्चन? नए ब्लॉग में बताई पूरी सच्चाई

जब के.एल. सहगल ने मुकेश को कहा था अपना उत्तराधिकारी, जानिए संगीत के इस महानायक का सफर

संजय दत्त की सबसे बड़ी ताकत हैं मान्यता दत्त, मुश्किल दौर में ऐसे बनीं 'लेडी लक'

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख