सम्बंधित जानकारी
- आने वाले दिनों में सनी देओल के 3 जोरदार धमाके...
- सलमान को किक जैसी बकवास फिल्म का सीक्वल कर क्या हासिल होगा?
- आमिर खान 1302 करोड़, सलमान खान 1288 करोड़, अक्षय कुमार 615 करोड़ रुपये
- 200 करोड़ क्लब... कौन है किंग...कौन क्वीन...रोचक बातें
- बॉलीवुड के 100 करोड़ क्लब से जुड़े कई रोचक रिकार्ड्स, जानें कुछ खास
रणवीर सिंह का यह रिकॉर्ड तो सलमान खान भी नहीं तोड़ पाएंगे
रणवीर सिंह ने तेजी से छलांग मारी है और अपने समलकालीन अभिनेताओं से वे मीलों आगे निकल गए हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'पद्मावत' ने दो सौ करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन भारत से कर लिया है और फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
रणबीर कपूर, वरुण धवन भी अब तक दो सौ करोड़ क्लब के बाहर खड़े हैं, लेकिन रणवीर सिंह को एंट्री मिल गई। दो सौ करोड़ क्लब में घुसने के साथ ही रणवीर ने ऐसा रिकॉर्ड बना डाला कि सलमान, आमिर, शाहरुख जैसे दिग्गज भी इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएंगे।
क्या है वो रिकॉर्ड? रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' ने जब 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली तब उनकी उम्र 32 वर्ष है। वे इस क्लब में एंट्री लेने वाले सबसे युवा अभिनेता हैं।
सलमान खान ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री किक (2014) से ली थी। तब उनकी उम्र 48 वर्ष थी। आमिर खान ने 44 वर्ष की उम्र में 3 इडियट्स (2009) के जरिये दो सौ करोड़ क्लब में प्रवेश लिया था।
शाहरुख खान 47 वर्ष की उम्र में इस क्लब में दाखिल हुए। फिल्म थी 'चेन्नई एक्सप्रेस' (2013)।
अजय देवगन को गोलमाल अगेन (2017) के जरिये इस क्लब में प्रवेश मिला। उम्र थी 48 वर्ष। पद्मावत की सफलता में शाहिद कपूर का कोई योगदान नहीं है। यदि मान भी लिया जाए तो उनकी उम्र है 36 वर्ष।
सलमान, शाहरुख या आमिर तो रणवीर का रिकॉर्ड तोड़ने से रहे। यह काम अब किसी युवा को ही कर दिखाना होगा।
अगला लेख
