Daily Horoscope
✕

बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन के बावजूद कंगना रनौट की 'पंगा' बनी निर्माता के लिए फायदे का सौदा

Updated: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (12:27 IST)
24 जनवरी को दो फिल्मों, वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3डी और कंगना रनौट की पंगा, का प्रदर्शन हुआ, लेकिन दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कमजोर रहा। पंगा की हालत तो ज्यादा खराब रही और कई जगह से खबर आई कि दर्शकों के अभाव में शो रद्द कर दिए गए। 
 
पंगा ने शुक्रवार को 2.70 करोड़ रुपये, शनिवार 5.61 करोड़ रुपये, रविवार 6.60 करोड़ रुपये, सोमवार 1.65 करोड़ रुपये, मंगलवार 1.65 करोड़ रुपये और बुधवार को 1.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सात दिनों का कुल कलेक्शन रहा 19.83 करोड़ रुपये। 
 
फिल्म को तारीफ तो खूब मिली, लेकिन दर्शक नहीं। लाइफ टाइम कलेक्शन तो 27 करोड़ के आसपास सिमट जाएगा और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म खास हलचल नहीं मचा पाई। 
 
इसके बावजूद निर्माता के लिए यह फायदे का सौदा रही। भले ही फायदा बहुत ही कम हुआ हो। कैसे? इसके लिए फिल्म के इकोनॉमिक्स को समझना होगा। 
 
फिल्म 25 करोड़ रुपये में बन कर तैयार हुई। 12 करोड़ रुपये प्रचार-प्रसार और प्रिंट्स पर खर्च हुए। इस तरह से यह फिल्म 37 करोड़ रुपये में पड़ी। 
 
रिलीज के पहले सैटेलाइट, डिजीटल और म्युजिक राइट्स के बदले लगभग 27 करोड़ रुपये की वसूली हो गई। अब बचे 10 करोड़ रुपये। 
 
भारत में सिनेमाघरों से अब तक फिल्म लगभग 20 करोड़ रुपये और विदेश से 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। यानी कि निर्माता को 11 करोड़ रुपये आ चुके हैं। 
 
आने वाले दिनों में इसमें 3-4 करोड़ रुपये की रकम और जुड़ सकती है। लिहाजा प्रोड्यूसर तो फायदे में रहा, लेकिन यह फायदा अपेक्षा से बहुत कम रहा। 
 
साथ ही सिनेमाघर में 'पंगा' के कमजोर प्रदर्शन से बतौर स्टार कंगना की प्रतिष्ठा कम हुई है क्योंकि स्टार की जवाबदारी होती है कि वहां ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघर तक खींच कर लाए। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख