Daily Horoscope
✕

क्या आपको पता है जैकी श्रॉफ का पूरा नाम, जानिए एक्टर के बारे में कुछ रोचक जानकारियां

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (10:31 IST)
1) जैकी श्रॉफ का पूरा नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ है। उनका जन्म महाराष्ट्र के लातूर जिले के उद्गीर में हुआ।
2) 1 फरवरी 1957 को जन्मे जैकी 41 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं।
3) नौ भाषाओं में बनी दो सौ से ज्यादा फिल्मों में जैकी ने अभिनय के जौहर दिखाए हैं। 
4) उनके पिता काकाभाई हरीभाई श्रॉफ एक गुजराती थे और उनकी माता रीता कजाकिस्तान की तुर्क थीं। 
5) जैकी मुंबई के मालाबार हिल के तीन बत्ती एरिया में रहते थे।
6) अभिनेता और मॉडल बनने से पहले जैकी लोकल गुंडे थे। उन्हें जग्गु दादा के नाम से जाना जाता था। 
7) देवआनंद की फिल्म 'स्वामी दादा' (1982) की शूटिंग देखने जैकी श्रॉफ पहुंचे। भीड़ में वे अलग ही नजर आ रहे थे। देव साहब की नजर जैकी पर पड़ी। उन्होंने जैकी को बुलाया और एक छोटा सा रोल करने के लिए कहा। जैकी मान गए और इस तरह से पहली बार वे बड़े परदे पर नजर आएं। 
8) स्टार सन्स से परेशान होकर सुभाष घई ने नए चेहरे को हीरो लेकर फिल्म बनाने की सोची। ताबड़तोड़ उन्होंने जैकी श्रॉफ को 'हीरो' (1983) का हीरो बना दिया। 
9) सुभाष घई को जयकिशन नाम पुराना और बड़ा लगा। उन्होंने इसे 'जैकी' कर दिया। 
10) फिल्म हीरो अत्यंत सफल फिल्म थी। इसके बाद जैकी ने घई की कई फिल्में रोल की परवाह किए बिना की।
11) जैकी श्रॉफ ने 5 जून 1987 को अपनी गर्लफ्रेंड आयशा दत्त से शादी की।
12) उनके बेटे टाइगर श्रॉफ भी बॉलीवुड में करियर बना चुके हैं। उनकी एक बेटी कृष्णा श्रॉफ भी है। 
13) जैकी और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ इंटरटेनमेंट लिमिटेड नाम की एक मीडिया कंपनी चलाते हैं। 
14) जैकी और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ सोनी टीवी के 10 प्रतिशत शेयर के मालिक करीब 15 साल रहे। जिन्हें 2012 में उन्होंने बेच दिय। 
15)  जैकी टीवी पर एक मैजिक शो के जज भी बन चुके हैं।
 

16) जैकी के पिता एक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य थे। जैकी के बचपन में ही उन्होंने अपने बेटे के बड़ा सितारा बनने की भविष्यवाणी कर दी थी। 
17) जैकी के अनुसार उनका भाई चाल का असली दादा था। वह गरीब लोगों की मदद करता था। जैकी का भाई, कम उम्र में ही किसी को बचाने के लिए समुद्र में कूदा जबकि उसे तैरना नहीं आता था। वह जैकी के सामने ही डूब गया। 
18)  भाई की मौत के बाद जैकी ने तय किया कि वह अब बस्ती में भलाई का काम करेंगे और अपने भाई की जगह लेंगे। इस तरह वे जग्गु दादा बने। 
19) जैकी श्रॉफ की स्टाइल और कुकिंग में काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने ताज में शेफ के तौर पर काम सीखना चाहा परंतु डिग्री न होने के कारण वह ऐसा न कर सके।  
20) जैकी श्रॉफ अच्छे कुक हैं और उनके द्वारा बनाया गया बैगन का भर्ता बॉलीवुड में खासा पसंद किया जाता है।
21) जैकी श्रॉफ ने एयर इंडिया में फ्लाइट अटेंडेंट बनने की कोशिश की परंतु उनकी कम शिक्षा इसमें भी बाधा बनी।
22) जैकी श्रॉफ एक बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे थे तब एक आदमी ने उनसे पूछा मॉडलिंग करेगा? जैकी ने पूछा, 'पैसा देगा क्या' और इस तरह उनके सितारा बनने की शुरूआत हुई। 
23) जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा राजपरिवार से हैं। जैकी और आयशा ने एक दूसरे को एक बस में पहली बार जब देखा तब आयशा मात्र 13 साल की थीं।
24) जैकी श्रॉफ की जब आयशा से पहली मुलाकात हुई उस समय जैकी किसी और के साथ रिश्ते में थे। आयशा ने अमेरिका पढ़ाई के लिए गई इस लड़की को एक पत्र लिखने की जैकी से इजाजत मांगी। जिसमें उन्होंने जैकी की पत्नी बनने की अनुमति मांगी। 
25) जैकी दिल से सोचने वाले आदमी हैं इसलिए वे बॉलीवुड में लोकप्रिय हैं। कई फिल्में उन्होंने निर्माताओं के मदद के तौर पर की, ये जानते हुए भी इससे उनके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है। उनका तकिया कलाम 'भिड़ू' है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख