Narak Chaturdashi
✕

बीएमडब्ल्यू से टैक्सी तक: क्या गोविंदा सच में गिर गए हैं, या हम ही छोटे हो गए हैं?

Updated: सोमवार, 2 फ़रवरी 2026 (17:47 IST)
बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, फ्लैश लाइट्स और हजारों लोगों की भीड़, गोविंदा को हमने हमेशा इसी फ्रेम में देखा है। 90 के दशक का वह सुपरस्टार, जिसकी एक मुस्कान पर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में सीटियां गूंज उठती थीं। लेकिन वक्त के साथ फ्रेम बदला और उसी के साथ बदली हमारी नजर।
 
इन दिनों गोविंदा कुछ छोटे शहरों में शादियों और निजी कार्यक्रमों में नाचते नजर आए। कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वे किसी आम टैक्सी या साधारण कार में बैठे दिखे। बस यहीं से सोशल मीडिया की अदालत सज गई। फैसले सुनाए गए: “स्टार गिर गया”, “अब मामूली कार्यक्रमों में नाच रहा है”, “कभी लग्ज़री कारों में घूमता था, अब ये हाल है।”
 
लेकिन सवाल यह है कि क्या गोविंदा सच में नीचे आ गए हैं, या हम अब भी उन्हें एक जमी हुई छवि में कैद रखना चाहते हैं?
 
गोविंदा एक अभिनेता हैं, एक डांसर हैं, एक परफॉर्मर हैं। उनका काम है लोगों का मनोरंजन करना। अगर वे आज भी नाच रहे हैं, तालियां बटोर रहे हैं और अपनी कला से कमाई कर रहे हैं, तो इसमें अपमान कहां है? क्या मंच का आकार ही कलाकार की हैसियत तय करता है?
 
यह विडंबना ही है कि एक तरफ हम उन सितारों को सम्मान देते हैं जो गुटका, शराब या ऑनलाइन सट्टा ऐप के विज्ञापन कर करोड़ों रुपये कमा रहे हैं, और दूसरी तरफ एक कलाकार को इसलिए नीचा दिखाते हैं क्योंकि वह अपनी असली कला और परफॉर्मेंस से पैसा कमा रहा है।
 
गोविंदा का यह दौर शायद ग्लैमर से ज्यादा ईमानदारी का है। न कोई झूठी छवि, न दिखावे की जरूरत। छोटे शहर, सीमित भीड़ और सीधा संवाद यह वह जगह है जहां कलाकार और दर्शक के बीच कोई पर्दा नहीं होता।
 
दरअसल, यह कहानी गोविंदा की नहीं, हमारे समाज की है। हम सितारों से उम्मीद करते हैं कि वे हमेशा ऊंचे रहें, चाहे उनकी जिंदगी किसी भी मोड़ पर हो। हम उन्हें इंसान नहीं, एक शोपीस मान लेते हैं, जो हमेशा चमकता रहे।
 
लेकिन जिंदगी कभी भी सीधे रास्ते पर नहीं चलती। आज अगर गोविंदा साधारण कार में हैं, तो वह उनकी असफलता नहीं, बल्कि उनकी स्वतंत्रता भी हो सकती है कि उन्हें अब किसी छवि को ढोने की मजबूरी नहीं।
 
हो सकता है कि यही असली स्टारडम हो जहां तालियां कम हों, लेकिन आत्मसम्मान पूरा हो। जहां कैमरे कम हों, लेकिन आईने में नजरें झुकी न हों।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख