Hanuman Chalisa
✕

जीत की खुशी में डिम्पल कपाड़िया के घर चाय पीने गए सनी देओल

Updated: मंगलवार, 28 मई 2019 (12:06 IST)
सनी देओल ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ा और विजय भी प्राप्त की। अभिनय के बाद राजनीति के अखाड़े में उन्होंने कदम रखा है और उनसे उम्मीद की जा रही है कि फिल्मों की तरह सफलता वे राजनीति के मैदान में भी हासिल करेंगे। 
 
दूसरी ओर डिम्पल कपाड़िया को क्रिस्टोफर नोलान की 'टेनेट' नामक हॉलीवुड मूवी मिली है। डिम्पल इन दिनों फिल्मों में काम नहीं करना चाहती हैं, लेकिन इतना बढ़िया ऑफर वे ठुकरा नहीं पाईं। 
 
डिम्पल ने खुशी के दोहरे मौके पर फौरन जुहू स्थित अपने अपार्टमेंट में 'हाई टी पार्टी' रखी। इसमें डिम्पल, उनकी बेटी ट्विंकल और दामाद अक्षय कुमार के साथ सनी देओल भी नजर आएं। चूंकि सनी बेहद व्यस्त हैं इसलिए जल्दबाजी में यह आयोजन किया गया। आश्चर्य की बात तो यह रही कि इस पार्टी में आशा भोसले भी चली आईं। 

उन्होंने डिम्पल और सनी को बधाई दी। आशा के आने से डिम्पल ने उन्हें महाराष्ट्रीयन डिशेस परोसीं। आशा ने सनी, अक्षय और डिम्पल के साथ वक्त गुजारा। 
 
आश्चर्य तो सनी देओल में आए बदलाव से है। सनी का राजनीति में कदम रखना ही चौंकाने वाली खबर है। वे मीडिया और लोगों से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन अब वे न केवल इंटरव्यू दे रहे हैं बल्कि लोगों से आगे बढ़ कर मिल रहे हैं। 

डिम्पल के घर उनका इस तरह जाना भी किसी आश्चर्य से कम नहीं है। सभी जानते हैं कि डिम्पल और सनी की दोस्ती वर्षों पुरानी है। फिल्म 'मंजिल मंजिल' की शूटिंग के दौरान से ही दोनों गहरे दोस्त बन गए और यह दोस्ती अभी तक जारी है, लेकिन सनी और डिम्पल ने कभी भी इस बारे में बात करना पसंद नहीं किया।
 
लेकिन अब सनी और डिम्पल का इस तरह मिलना दर्शा रहा है कि सनी अब खुल गए हैं और उन्होंने इस बारे में परवाह करना बंद कर दिया है। 

Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख