dharma sangrah
✕

सलमान खान को लेकर रोहित शेट्टी बनाएंगे फिल्म

Updated: मंगलवार, 28 मई 2019 (11:38 IST)
रोहित शेट्टी मसाला फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं जो अच्छी तरह से जानते हैं कि जनता किस तरह की फिल्म देखना पसंद करती है इसलिए वे लगातार हिट पर हिट फिल्म दिए जा रहे हैं। रोहित को महान फिल्म बनाने का कोई शौक नहीं है। वे तो इतना जानते हैं कि उनकी फिल्म से जुड़े सभी लोग पैसा कमाए। 
 
दूसरी ओर सलमान खान ऐसे स्टार हैं जिन्हें दर्शक मसाला फिल्मों में देखना पसंद करते हैं। वे 'मास' के सितारे हैं और पिछले कुछ वर्षों से कई ब्लॉकबस्टर मूवीज़ उन्होंने दी है। 
 
सोचिए, रोहित और सलमान एक साथ फिल्म करें तो यह कितनी बड़ी हिट साबित हो सकती है। ये बात सच होने जा रही है। सूत्रों से पता चला है कि रोहित और सलमान अब एक साथ काम करने का मन बना रहे हैं।
 
सलमान खान ने भी एक इंटरव्यू में कहा है कि ये अफवाह नहीं है। वे खुद रोहित के साथ फिल्म करना चाहते हैं। वे कहते हैं कि हमने इस बारे में बात भी की है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। 
 
बताया जा रहा है कि रोहित एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में है जो सलमान के स्टारडम के साथ न्याय कर सके। इस समय रोहित 'सूर्यवंशी' नामक फिल्म में व्यस्त हैं और इसकी शूटिंग खत्म करने के बाद वे सलमान को लेकर फिल्म शुरू कर सकते हैं। 
 
दूसरी ओर सलमान की 'भारत' रिलीज होने वाली है और 'दबंग 3' की शूटिंग चल रही है। 'टाइगर जिंदा है' सीरिज की अगली कड़ी शुरू होने के पहले रोहित की फिल्म सलमान कर सकते हैं। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख