1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Katrina Kaif, Bharat, Salman Khan Wedding

सिर्फ दो लोगों को पता है कि कब होगी सलमान खान की शादी: कैटरीना कैफ

सलमान खान
सलमान खान की शादी कब होगी? यह प्रश्न लाखों बार पूछा जा चुका है, लेकिन अब तक जवाब नहीं मिला। सलमान खान भी इस सवाल से बोर हो चुके हैं, लेकिन ये सवाल उनके सामने अक्सर आ ही जाता है। 
 
सलमान खान जल्दी ही कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे। वहां वे कैटरीना कैफ के साथ अपनी आगामी फिल्म 'भारत' के प्रमोशन के लिए पहुंचे। यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होने वाली है। 
 
सलमान की शादी का सवाल कैटरीना कैफ से पूछा गया- सलमान कब शादी करेंगें? कैटरीना ने फौरन जवाब दिया कि इसका जवाब केवल दो लोग जानते हैं। एक तो भगवान और दूसरे सलमान। 
 
कैटरीना का यह जवाब सुन उपस्थित लोग हंसने लगे। कैटरीना ने स्पष्ट कर दिया कि सलमान की मर्जी पर ही यह निर्भर करता है कि वे कब शादी करेंगे। 
 
गौरतलब है कि कैटरीना और सलमान का नाम लंबे समय से जुड़ा हुआ है, लेकिन दोनों ने इस बात को सार्वजनिक रूप से कभी स्वीकार नहीं किया। 
 
फिल्म भारत में सलमान और कैटरीना की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फर ने किया है जो सलमान को लेकर सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी बना चुके हैं। 
अगला लेख
सलमान खान की फिल्म भारत की 10 खास बातें