biodatamaker
✕

अक्षय कुमार की मूवी सेल्फी का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर

Updated: बुधवार, 22 फ़रवरी 2023 (12:11 IST)
अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' को रिलीज होने में चंद दिन बाकी है और लग ही नहीं रहा है कि इतने बड़े स्टार की कोई फिल्म रिलीज हो रही है। न फिल्म को लेकर कोई हलचल है और न ही दर्शकों में कोई उत्सुकता दिख रही है। आखिर क्या है इसकी वजह? 
 


क्या होगा सेल्फी का बॉक्स ऑफिस पर? 
लग रहा है कि सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग नहीं ले पाएगी। पहले अक्षय का नाम पोस्टर पर देख कर ही लोग टिकट खरीद लेते थे, लेकिन अब ऐसा माहौल नहीं रहा है। यदि फिल्म की रिपोर्ट अच्छी रही तो ही यह टिक पाएगी, लेकिन ओपनिंग का प्रभावित होना निश्चित है। 
 
सेल्फी से जुड़े हैं बड़े नाम 
सेल्फी की स्टारकास्ट की बात की जाए तो अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, डायना पेंटी, नुसरत भरुचा जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है जो अक्षय कुमार को लेकर हिट फिल्म 'गुड न्यूज' बना चुके हैं। वे काबिल निर्देशक हैं और 'सेल्फी' की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। निर्माता के रूप में करण जौहर का नाम है। इतने बड़े नामों के आधार पर कहा जा सकता है कि फिल्म अच्छी हो सकती है, लेकिन फिलहाल तो दर्शकों की इस फिल्म में खास रूचि नजर नहीं आ रही है। 
 
 

Show comments

फॉर्म हाउस पर नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस और करीबी (वीडियो)

‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है’: नाना पाटेकर के जाने पर भावुक हुए शाहरुख खान, याद किए शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

नाना पाटेकर ने रोहित शेट्टी से फीस लेने से कर दिया था इनकार, बोले- अनाथाश्रम में दान कर देना

नाना पाटेकर सिर्फ पर्दे के फौजी नहीं थे, कारगिल में भी जवानों के साथ रहे, 76 से 56 किलो हुआ वजन

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख