Daily Horoscope
✕

दर्शकों के नाम सिनेमाघर का खत

Updated: शनिवार, 21 मार्च 2020 (19:00 IST)
प्रिय दर्शकों, 
मुझे आपका इंतजार है। आप कब आओगे यह मैं नहीं जानता। मुझे पता है कि ऐसे समय जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है तो आप भला मेरे पास कैसे आ सकते हो? लेकिन मैं आपको बहुत ज्यादा मिस कर रहा हूं और उम्मीद है कि आप भी मुझे मिस कर रहे होंगे। 
 
मैं सुबह से ही आपके स्वागत के लिए तैयार हो जाता हूं। चकाचक सफाई होती है और मैं आपका इंतजार करने लगता हूं। धीरे-धीरे आपके स्वर सुनाई देने लगते हैं तो अच्‍छा लगता है। युवाओं की मौज-मस्ती, बच्चों की किलकारी, बुजुर्गों का मेरे प्रति प्यार, टिकट के लिए लाइन, यह सब देख मुझे अच्छा लगता है। 
 
फिर शुरू होता है सिनेमा। अंधेरे में थिएटर में बड़े परदे पर सिनेमा देखने का जो मजा रहता है वो कहीं नहीं मिल सकता। न टीवी पर, न मोबाइल पर और न ही लैपटॉप पर। कितनी ही अच्छी क्वालिटी हो। कितना ही अच्छा स्क्रीन रिज़ोल्यूशन हो, सफेद परदे ‍पर फिल्म देखने का अपना ही मजा रहता है। 
 
मुझे अच्छा लगता है जब आप एक्शन देख रोमांचित होते हो। कॉमेडी सीन पर मेरा पूरा हॉल ठहाकों से गूंजा देते हो। इमोशनल सीन पर सिसकियां सुनाई देती है। रोमांस देख कॉर्नर वाली सीटों पर हलचल होने लगती है। हॉरर सीन देख आपकी चीख निकल जाती है। खराब फिल्म पर आपकी गालियां सुनाई देती है। फिल्म अच्‍छी हो या बुरी, मुझे आपकी प्रतिक्रियाओं का इंतजार रहता है। 
 
सिनेमाघर के हॉल में गूंजते गाने, जोरदार संवाद, तेज बैकग्राउंड म्युजिक मानो मुझे जीवित कर देता है। हर सप्ताह नई फिल्म का इंतजार मुझे भी रहता है। 
 
इंटरवल में पॉपकॉर्न और समोसे की वो सुगंध आप भी मिस कर रहे होंगे, जिसे खाने को जी मचल उठता है। कोल्ड ड्रिंक का घूंट-घूंट पीना और कॉफी की महक की याद आपको भी सता रही होगी। मल्टीप्लेक्स में तो खाने की इतनी वैरायटी मिलती है कि समझ ही नहीं आता कि फिल्म देखने आए हैं या खाना खाने। 
 
इस समय मैं बिलकुल सूना हूं। यह अंधेरा मुझे पहले कभी इतना तंग नहीं करता। न शोर, न संगीत। न समोसा न कोल्ड ड्रिंक। कोरोना वायरस का असर लोगों पर ही नहीं बल्कि मुझ पर भी हुआ है। उम्मीद करता हूं कि यह जल्दी ही खत्म हो जाएगा और फिर मेरी रौनक लौटेगी। 
 
आपके इंतजार में
- सिनेमाघर 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख