Hanuman Chalisa

अजय देवगन के फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल पूरे, जब फूल और कांटे ने कर दिया था धमाका

Published: शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 (10:50 IST)
अजय देवगन ने 22 नवंबर 2024 को फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल पूरे कर लिए हैं। उनकी पहली फिल्म फूल और कांटे 22 नवंबर 1991 को रिलीज हुई थी और तब से अजय ने अब तक पीछे मुड़ कर नहीं देखा। वे बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में हमेशा बने रहे और उनकी फिल्में लगातार सफल होती गईं। 
 
अजय ने करियर के शुरुआत में एक्शन फिल्में की जिसमें उन्हें सिर्फ स्टंट कर दिखाना होते थे, लेकिन जब दर्शकों की पसंद बदली तो अजय ने भी अपने गियर चेंज किए। 'जख्म' जैसी फिल्म कर उन्हें दिखा दिया कि वे एक्टिंग करना भी जानते हैं। एक्शन, हास्य और इमोशनल फिल्मों में उन्होंने अपनी काबिलियत दिखाई। 

बात फूल और कांटे की हो रही है तो इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा। कुकु कोहली ने नवोदित अजय और मधु को लेकर 'फूल और कांटे' बनाई थी। कॉलेज का रोमांस और एक्शन इस फिल्म का आधार थे। नदीम-श्रवण के हिट गीतों ने फिल्म की सफलता को और बढ़ा दिया था। 
 
22 नवम्बर 1991 को फिल्म रिलीज करने की योजना बनाई गई। उसी दिन यश चोपड़ा अपनी फिल्म 'लम्हें' को रिलीज करने वाले थे। यश की पिछली फिल्म 'चांदनी' बॉक्स ऑफिस पर खासी सफल रही थी। लम्हें में अनिल कपूर और श्रीदेवी जैसे कलाकार थे। 

एक नए हीरो की फिल्म को बड़े बैनर और सितारों की फिल्म के आगे रिलीज करना खतरे से खाली नहीं था। कुकु कोहली और अजय देवगन सहित फिल्म से जुड़े सभी लोगों को फिल्म इंडस्ट्री के समझादारों ने समझाया कि यह गलती मत करो वरना तुम्हारी फिल्म बॉकस ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगेगी। 
 
फूल और कांटे के लोग अपने निर्णय पर अड़े रहे और लम्हे के सामने फिल्म को रिलीज कर दिया गया। पहले शो से ही साफ हो गया कि लम्हे पर फूल और कांटे भारी है। युवा दर्शकों ने इस फिल्म को भरपूर प्यार दिया और फिल्म को सुपरहिट करा दिया। दूसरी ओर लम्हे बुरी तरह से असफल रही। इस तरह से अजय ने अपनी पहली फिल्म के जरिये ही बड़े सितारों से सज्जित फिल्म को पटखनी देकर ऐलान कर दिया कि बॉलीवुड को नया स्टार मिल गया है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें

Show comments

क्या आप जानते हैं महिमा चौधरी का असली नाम, सुभाष घई के अंधविश्वास के चलते लिया था फैसला

अध्ययन सुमन की 'मैं न रहा मेरा' का पहला मोशन पोस्टर रिलीज, दिविता राय करने जा रहीं बॉलीवुड डेब्यू

10 करोड़ मिलते तो देश छोड़ देती, गौरव खन्ना से तलाक और एलिमनी पर आकांक्षा चमोला का बड़ा खुलासा

41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दी गुड न्यूज

परदेस से रातोंरात स्टार बनीं महिमा चौधरी, फिर हादसे ने बदल दी जिंदगी; चेहरे की सर्जरी में निकले 67 कांच

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख