ramcharitmanas

इस वजह से अपने पिता के पर्स से पैसे चुराते थे सिद्धार्थ शुक्ला

Updated: मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (10:39 IST)
sidharth shukla birth anniversary: टीवी के पॉपुलर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला भले ही अब इस दुनिया में ना हो, लेकिन वह फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। 12 दिसंबर को सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला ने काफी कम समय में मनोरंजन जगत में एक अलग मुकाम हासिल किया था। 
 
12 दिसंबर 1980 को मुंबई जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। मॉडलिंग के दिनों में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। उनका निधन फेफड़ों की बीमारी के कारण हुआ था। सिद्धार्थ शुक्ला के पिता अशोक शुक्ला एक सिविल इंजीनियर थे और उनकी मां रीता शुक्ला हाउसवाइफ हैं। उनके पिता रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ काम कर चुके थे। सिद्धार्थ की दो बड़ी बहनें भी हैं। सिद्धार्थ अपनी मां के बेहद करीब थे। 
 
सिद्धार्थ शुक्ला साल 2004 में ग्लैडरैग्स मैनहंट और मेगामॉडल कॉन्टेस्ट के रनर अप रहे थे। उन्होंने 2008 में 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से टीवी डेब्यू किया था। टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से सिद्धार्थ शुक्ला को जबरदस्त पहचान मिली थी। इस शो में उन्होंने शिवराज का रोल निभाया था।
 
सिद्धार्थ शुक्ला की लोकप्रियता में तब और इजाफा हो गया जब वे बिग बॉस 13 विजेता बने। इस शो में उनकी और शहनाज की नजदीकियों की काफी चर्चा हुई। वह वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी नजर आए थे। 
 
नि‍धन के कुछ समय पहले ही सिद्धार्थ ने वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' से डिजिटल डेब्यू किया था। इस सीरीज में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। बिग बॉस शो में सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया था कि किस प्रकार वह लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए अपने पिता के पर्स से पैसे चुराया करते थे। 
 
सिद्धार्थ ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए बताया था कि वह किस प्रकार गर्ल्स को पटाने का प्रयास किया करते थे। उन्होंने कहा था कि, पापा का पर्स हमेशा भरा हुआ रहता था, वो अपने पैसे काफी सिस्टमैटिकली रखते थे। नोटों के हिसाब से। मैने सोचा इतना पैसा है, उन्हें समझ में नहीं आएगा कौन सा पैसा कहां है। मुझे लगा ये बगल वाला भरा रहता है। मुझे नहीं लगता कि पापा गिन कर रखते होंगे। तो मैंने 2-3 बार उधर से पैसे निकाल लिए।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख