Hanuman Chalisa

09 January Birthday: आपको 9 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk
गुरुवार, 8 जनवरी 2026 (18:25 IST)
09 January Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 9 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: सूर्य का मकर राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे होगा लाभ और किसे नुकसान
 
आपका जन्मदिन: 9 जनवरी
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
 
शुभ वर्ष : 2027, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। 
 
परिवार और रिलेशन: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
 
महत्वपूर्ण कार्य: आज कई योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra): भारतीय अभिनेता, जो मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन और हिंदी फिल्मों में काम करते हैं।
 
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar): भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता, लेखक, संवाद लेखक, गायक और गीतकार हैं।
 
सुब्रह्मण्यम जयशंकर (Subrahmanyam Jaishankar): एक भारतीय राजनयिक और राजनीतिज्ञ, जो भारत सरकार के विदेश मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
 
सुन्दरलाल बहुगुणा (Sunderlal Bahuguna): प्रसिद्ध पर्यावरणविद्।
 
डॉ. हरगोविंद खुराना (Dr. Hargobind Khorana): भारतीय चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Basant Panchami 2026: वर्ष 2026 में बसंत पंचमी का त्योहार कब मनाए जाएगा

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

18 July Birthday: आपको 18 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 जुलाई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

बुध की मार्गी चाल से बदलेगी किस्मत? मेष से मीन तक जानिए 12 राशियों का हाल

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की पंचमी की देवी मां त्रिपुर भैरवी, जानिए पूजा विधि

अगला लेख