ramcharitmanas
✕

01 January Birthday: आपको 1 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 31 दिसंबर 2025 (14:17 IST)
01 January Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 1 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: शनि साढ़ेसाती और ढैय्या 2026: किन राशियों पर भारी पड़ेगी 'टेढ़ी नजर' और क्या है लाल किताब के उपाय
 
आपका जन्मदिन: 1 जनवरी
 
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।
 
आपके लिए खास
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
 
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
 
करियर: पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।
 
सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। 
 
परिवार: पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
विद्या बालन (Vidya Balan): एक भारतीय अभिनेत्री हैं। महिला प्रधान हिंदी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं।
 
कमाल खान (Kamal Khan): हिंदी और भोजपुरी सिनेमा के भारतीय अभिनेता, निर्माता और लेखक हैं। 
 
सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre): एक भारतीय अभिनेत्री, जो हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करती हैं।
 
विश्वनाथ पाटेकर (Vishwanath Patekar): जिन्हें नाना पाटेकर के नाम से जाना जाता है, पूर्व भारतीय प्रादेशिक सेना के सदस्य, एक भारतीय अभिनेता, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता हैं।
 
राहत इंदौरी (Rahat Indori): प्रसिद्ध भारतीय उर्दू शायर, कवि एवं गीतकार।
 
गोवर्धन असरानी (Govardhan Asrani): हिन्दी फिल्मों में असरानी नाम से फेमस, एक भारतीय अभिनेता और निर्देशक रहे हैं।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: January 2026 Monthly Rashifal: जनवरी 2026 के मासिक राशिफल में क्या है आपके लिए खास? जानें अपने सितारों का हाल

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: ग्रहों का गोचर बदलेगा इन 5 राशियों की किस्मत, मां दुर्गा की रहेगी विशेष कृपा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अक्‍टूबर, 2026)

10 October Birthday: आपको 10 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय Today Daily Muhurat

09 October Birthday: आपको 09 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख