Hanuman Chalisa
✕

13 November Birthday: आपको 13 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 12 नवंबर 2025 (13:20 IST)
13 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 13 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Monthly Horoscope November 2025: नवंबर 2025: क्या आपकी राशि के लिए खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार? पढ़ें मासिक राशिफल
 
दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
 
करियर: नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। 
 
शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। 
 
परिवार: मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
महाराजा रणजीत सिंह (Maharaja Ranjit Singh): 'शेर-ए-पंजाब' के नाम से प्रसिद्ध, वह सिख साम्राज्य के संस्थापक थे। उन्होंने 19वीं शताब्दी की शुरुआत में उत्तर-पश्चिमी भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन किया।
 
जूही चावला (Juhi Chawla): हिंदी सिनेमा की एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और उद्यमी।
 
गजानन माधव 'मुक्तिबोध' (Gajanan Madhav 'MuktiBodh'): हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि, आलोचक और निबंधकार, जिन्हें आधुनिक हिंदी कविता के सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक माना जाता है।
 
मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri): 1980 और 1990 के दशक की भारतीय फिल्म अभिनेत्री और नृत्यांगना।
 
पी. सुशीला (P. Susheela): भारतीय पार्श्व गायिका (Playback Singer), जो मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय सिनेमा से जुड़ी हुई हैं। उन्हें पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Weekly Horoscope 10-16 November 2025: नवंबर का यह सप्ताह बदलेगा 4 राशियों की किस्मत, क्या आप हैं उनमें?

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

09 November Birthday: आपको 9 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 09 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख