सम्बंधित जानकारी
- Chandra Grahan 2022 Date: कब लगेगा चंद्र ग्रहण, कितनी देर दिखेगा, कहां दिखेगा, सूतक, स्पर्श और मोक्ष काल का समय
- कार्तिक पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का संयोग 8 November 2022 को बनेगा, जानिए क्या करें और किन बातों से बचें
- कार्तिक पूर्णिमा है 2 दिन, सोमवार की रात को होगा दीपदान, मंगलवार को करें स्नान दान
- सूर्य ग्रहण के बाद चंद्र ग्रहण, भयानक है देश-दुनिया के लिए इस बार का ग्रहण
- देव दिवाली कब है, देवता क्यों मनाते हैं इस दिवाली को गंगा के तट पर
8 नवंबर 2022 : आपका जन्मदिन
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 8 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है।
आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष : 2024, 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।
