Hanuman Chalisa

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

वेबदुनिया न्यूज़ टीम
सोमवार, 29 जून 2026 (16:49 IST)
वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया पोर्टफोलियो की तैयारी करती नजर आ रही है। कंपनी की ओर से भारत में एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन पेटेंट दाखिल किया गया है, जिसे VinFast Viper या उसके अपडेटेड मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी भविष्य में भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में भी एंट्री कर सकती है।
ALSO READ: Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी
इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में Ola Electric, TVS, Bajaj, Ather और Hero MotoCorp जैसी कंपनियां पहले से मजबूत मौजूदगी रखती हैं।  इन्हें कड़ा मुकाबला मिलेगा और इसका फायदा ग्राहकों को होगा। यदि VinFast इस सेगमेंट में उतरती है, तो कंपनी केवल इलेक्ट्रिक कारों तक सीमित न रहकर बड़े शहरी ग्राहकों को भी अपना लक्ष्य बना सकेगी।
ALSO READ: Electric Scooter : बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार
फिलहाल VinFast ने भारत में Viper इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि भारत में डिजाइन पेटेंट दाखिल होना इस बात का मजबूत संकेत माना जा रहा है कि कंपनी भविष्य में इस मॉडल को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। संभावना है कि कंपनी पहले अपने इलेक्ट्रिक कार कारोबार को मजबूत करेगी और उसके बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में प्रवेश करेगी।
ALSO READ: Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

भारत में ही क्यों है इंट्री 

भारत दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया बाजारों में शामिल है। कंपनी पहले ही भारत में VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUV के जरिए अपनी रणनीति पर काम कर रही है। साथ ही स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग और डीलरशिप नेटवर्क के विस्तार की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं। 
ALSO READ: EV स्कूटर कैसे चुने, खरीदने से पहले इन बातों की करें जांच, वरना पड़ेगा पछताना

 क्या है स्कूटर का नाम 

ऑनलाइन सामने आई पेटेंट जानकारी के मुताबिक VinFast Trading and Production Joint Stock Company ने इस डिजाइन को भारत में 30 अप्रैल 2026 को Design Number 500341-001 के तहत पंजीकृत कराया है। पेटेंट में इसे "Motorcycle" नाम दिया गया है, हालांकि तस्वीर में स्पष्ट रूप से एक आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखाई देता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में VinFast Viper को 3,000W BLDC हब मोटर के साथ पेश किया गया है, जिसकी दावा की गई अधिकतम गति 70 किमी/घंटा है।
 
ये होंगे फीचर्स 
 
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 1.5 kWh फिक्स्ड बैटरी मिलती है। इसके अलावा एक वैकल्पिक सेकेंडरी बैटरी पैक भी उपलब्ध है, जिससे रेंज बढ़ाई जा सकती है। स्टैंडर्ड बैटरी के साथ इसकी दावा की गई रेंज करीब 82 किलोमीटर है।
 

कैसा है डिजाइन  

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के मुताबिक स्कूटर का डिजाइन स्पोर्टी और मैक्सी-स्कूटर स्टाइल से प्रेरित है। इसमें ऊंचा फ्रंट एप्रन, शार्प LED हेडलाइट, कॉम्पैक्ट फ्लाईस्क्रीन, आकर्षक साइड पैनल और ड्यूल-टोन बॉडी फिनिश देखने को मिलती है।
 
इसका डिजाइन ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध VinFast Viper से मिलता-जुलता है, लेकिन कुछ स्टाइलिंग अपडेट भी नजर आते हैं, जिससे माना जा रहा है कि यह इसका नया या फेसलिफ्ट वर्जन हो सकता है। स्कूटर में LED DRL, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स भी दिखाई देते हैं।  Edited by : Sudhir Sharma

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Delhi EV Policy : ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ, ई-ऑटो होंगे अनिवार्य, क्या है दिल्ली ईवी पॉलिसी

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

अगला लेख