suvichar

बिहार चुनाव : राजद का जन्म ही नेता को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए हुआ था : रविशंकर

Updated: शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (17:09 IST)
पटना। केंद्रीय विधि मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि बिहार का मुख्य विपक्ष राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का जन्म ही अपने नेता को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए हुआ था।
 
प्रसाद ने शुक्रवार को यहां बिहार में भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं जल संसाधन मंत्री संजय झा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान तथा विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रवक्ता विश्वनाथ राम की मौजूदगी में भाजपा की ओर से 'जन-जन की पुकार, आत्मनिर्भर बिहार' पर आधारित रिपोर्ट कार्ड जारी करने के बाद कहा कि राजद का जन्म ही अपने नेता को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए हुआ था। राजद रेत की ढेर पर खड़ा है।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी जहां एक ओर जनता के विकास के प्रति पूरी जिम्मेदारी के साथ समर्पित है तो वहीं दूसरी ओर कुछ दल परिवार को जागीर बनाने में लगे हैं, वह भी पीढ़ी-दर-पीढ़ी। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में राजग के कार्यकाल में सड़क, बिजली और पेयजल की बेहतर व्यवस्था की गई है। उसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। पिछले 6 माह में 45, 000 गांव में ऑप्टिकल फाइबर का नेटवर्क बिछाया गया है।
 
प्रसाद ने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार ने स्कूली छात्राओं के लिए जहां साइकल योजना शुरू की वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बच्चों को वायुसेना के लड़ाकू विमान में पायलट बनाने का काम किया। वायुसेना के लड़ाकू विमान में पहले 3 पायलट की जिम्मेदारी संभालने वालों में बिहार के दरभंगा की एक बेटी भी है।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज पटना से बिहार के किसी भी जगह पर सड़क मार्ग से अधिकतम 5 घंटे में पहुंचा जा सकता है। मुख्यमंत्री कुमार के नेतृत्व में किए गए काम की चर्चा हो रही है, वहीं मुख्य विपक्षी राजद के अपने बैनर-पोस्टर से पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तस्वीर नहीं लगाने से बिहार के लोग 15 वर्ष पूर्व के कालखंड को नहीं भूल सकते।
 
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या अपहरण, लूट और हत्या को भूला जा सकता है? राजद बिहार के विकास की बात कैसे कर सकता है जिसकी बुनियाद ही कमजोर हो तो उस पर पक्का मकान कैसे बन सकता है? 
वहीं जल संसाधन मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा ने कहा कि बिहार में हमेशा से जाति के नाम पर वोट मांगा गया लेकिन मुख्यमंत्री कुमार ने इस संस्कृति को बदला है। अब विकास के मुद्दे पर वोट की अपील की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि कुमार ने वर्ष 2005 में जब जिम्मेदारी संभाली थी तब बिहार की क्या स्थिति थी और आज प्रदेश की क्या स्थिति है, किसी से छुपी नहीं है। भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि बिहार राजग में भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी हैं। इनके अलावा अन्य कोई भी घटक दल नहीं है। उन्होंने कहा कि राजग के घटक दल के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट रूप से कह दिया है और कार्यकर्ताओं में अब किसी भी तरह का संशय नहीं है। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

Rajgarh Bus Accident : राजगढ़ में बड़ा स्लीपर बस हादसा, 4 यात्रियों की मौत, ब्रिज पर तिरछी हुई बस, नीचे गिरे यात्री

CM मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों को लेकर दिए बड़े निर्देश, सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

अगला लेख