sundarkand
✕

पहले जातिवाद की बात होती थी, अब जनता को रिपोर्ट कार्ड दिखाना होता है : नड्डा

Updated: शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (16:47 IST)
बांका (बिहार)। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को दावा किया कि पहले चुनावों में भाषणों में जातिवाद, लड़ाई-झगड़े को बढ़ावा देने और समाज को तोड़ने के प्रयास होते थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद अब जनता को अपने काम का रिपोर्ट कार्ड दिखाना होता है।
 
भाजपा अध्यक्ष ने बांका में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के आने के बाद देश की राजनीतिक संस्कृति बदली है और अब जनता को अपने काम का रिपोर्ट कार्ड दिखाना होता है। नड्डा ने कहा कि 2015 में मोदी ने बिहार के लिए 1 लाख 25 हजार करोड़ रूपए के पैकेज की घोषणा की थी।
ALSO READ: बिहार चुनाव : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 दिन में करेंगे 12 रैलियां
भाजपा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को जनादेश देने की अपील करते हुए कहा कि सजग समाज वही होता है, जो सजग नेता को पहचान लेता है, सजग नेता को शाबाशी देता है, अपना हित जानता है और अपने अहित से बचने के लिए तैयार रहता है। भागलपुर के सिल्क के महत्व को रेखांकित करते हुए नड्डा ने युवाओं से मोदी के आह्वान पर 'वोकल फॉर लोकल' होने की अपील की।
 
उन्होंने कहा कि भागलपुर के सिल्क की वर्ल्ड में ब्रांडिंग करो, भारत सरकार और बिहार सरकार आपकी मदद करेगी। उन्होंने दावा किया कि राजग सरकार में ही रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोड हर क्षेत्र में बिहार का विकास हुआ है। नड्डा ने अपने संबोधन के दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करने, राम मंदिर के निर्माण शुरू होने और एक बार में तीन तलाक को समाप्त करने का भी जिक्र किया।
ALSO READ: बिहार के बाहुबली: कहानी बिहार में ‘जंगलराज’ के ‘ब्रांड एम्बेसडर’ रहे सिवान के 'सरकार' शहाबुद्दीन की
उन्होंने कहा कि वर्षों से हम सभी की इच्छा थी कि भव्य राम मंदिर का निर्माण हो लेकिन कांग्रेस पार्टी इसको लटकाने, अटकाने, भटकाने का काम करती थी। उन्होंने कहा कि हम आभारी हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया, मोदीजी ने शिलान्यास किया और अब भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।
 
नड्डा ने कहा कि भारत की फौज चीन के सामने डटकर खड़ी है और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का भी काम मोदी के नेतृत्व ने किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 साल में अरुणाचल प्रदेश से लद्दाख तक व्यापक पैमाने पर सड़क अवसंरचना तैयार की गई है तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में पुल एवं हवाई अड्डे बने हैं। भाजपा अध्यक्ष ने राजद पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वो दिन याद है, जब पटना के डाक बंगला चौराहे पर शाम 7 बजे के बाद खड़े नहीं हो पाते थे।
 
नड्डा ने कहा कि ये आज विकास की बात करते हैं लेकिन यही दल है जिसके राज में शहाबुद्दीन को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा और नीतीश कुमार की जब सरकार आई तब शहाबुद्दीन को जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस महामारी में मोदीजी ने साहसी निर्णय लेते हुए समय पर लॉकडाउन लगाया और देश में स्वास्थ्य संसाधनों को मजबूत किया तथा देशवासियों का जीवन सुरक्षित किया। नड्डा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने 1.41 करोड़ राशन कार्ड धारकों के घर में प्रत्यक्ष नकद अंतरण से सरकारी मदद पहुंचाई है। (भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख