ramcharitmanas

का हो नीतीश-सुशील, इसका दोष हमें नहीं दोगे क्या..?

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (12:08 IST)
पटना। भारत सरकार के स्वच्छता सर्वे-2020 में राजधानी पटना समेत बिहार के सात शहरों को देश का सबसे गंदा शहर घोषित किए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तंज कसा है।
 
राजद अध्यक्ष यादव ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपने ही चिर-परिचित अंदाज में ट्वीट कर कहा, 'का हो नीतीश-सुशील? इसका दोष हमें नहीं दोगे क्या? शर्म तो नहीं आ रही होगी इस कथित सुशासनी और विज्ञापनी सरकार के लोगों को?'
 
इसके तुरंत बाद यादव के छोटे पुत्र और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा कि देश में पटना को गंदगी में नंबर-1 स्थान मिलने पर 15 वर्षों के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को कोटि-कोटि बधाई। चलिए 15 वर्षों में कहीं तो नंबर-1 स्थान प्राप्त किया।
 
गौरतलब है कि स्वच्छता सर्वे 2020 में बड़े शहरों की श्रेणी में पटना देश के 10 गंदे शहरों में नंबर एक पर है। वहीं 10 लाख से कम आबादी वाले छोटे शहरों की श्रेणी में देश के 10 सबसे अधिक गंदे शहर में गया पहले स्थान पर है जबकि बक्सर दूसरे, भागलपुर चौथे, परसा बाजार पांचवें, बिहारशरीफ नौवें और सहरसा दसवें स्थान पर है। (वार्ता)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख