sundarkand

30 लोगों को 'रेड कार्पेट' बनाकर पीठ पर चले चीनी राजदूत, दुनि‍याभर में बवाल

Updated: शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (15:35 IST)
कोरोना के कारण जहां पूरी दुनि‍या में आलोचला झेल रहा चीन अब फ‍िर से विवादों में आ गया है। अब चीन ने जो हरकत की उसके बाद पूरी दुनि‍या में हंगामा है।

प्रशांत महासागर के छोटे से द्वीप किर‍िबाती में चीनी राजदूत के लोगों की पीठ पर चलने से दुनियाभर में बवाल मच गया है। चीन के राजदूत तांग सोनग्‍गेन के स्‍वागत के लिए इंसानों के 'रेड कार्पेट' बनने पर विवाद पैदा हो गया है।
अमेरिका के एक शीर्ष राजदूत के चीनी राजदूत के इस व्‍यवहार पर सवाल उठाया और कहा कि सभ्‍य समाज में इस तरह का व्‍यवहार अस्‍वीकार्य है।

अमेरिका की आलोचना के बाद चीन भड़क उठा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि उनके राजदूत परंपरागत स्‍वागत समारोह में हिस्‍सा ले रहे थे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता झाओ ल‍िजिन ने कहा कि किरिबाती की स्‍थानीय सरकार और वहां के लोगों के अनुरोध पर चीनी राजदूत ने स्‍थानीय संस्‍कृति और परंपरा का निर्वहन करने के लिए इंसानों की पीठ पर चले।

झाओ ने कहा कि कुछ लोग इस घटना के जरिए किरिबाती और चीन के बीच रिश्‍तों को खराब करना चाहते हैं लेकिन वे सफल नहीं होंगे। बता दें कि सोशल मीडिया पर चीनी राजदूत के बच्‍चों और पुरुषों की पीठ पर चलने की तस्‍वीर वायरल है। इसमें नजर आ रहा है कि एक सफेद शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहना व्‍यक्ति करीब 30 लोगों की पीठ पर से चलकर जा रहा है। ये 30 लोग रेड कार्पेट की तरह से जमीन पर लेटे हुए हैं।

तांग ने कहा कि उन्‍होंने किरिबाती के साथ राजनयिक संबंध शुरू होने के बाद वहां की यात्रा की थी। वहीं आलोचकों का कहना है कि यह तस्‍वीर चीन की औपनिवेशिक सोच को दर्शाता है।

किरिबाती प्रशांत महासागर में एक छोटा सा द्वीप है। यह द्वीप समुद्र के बढ़ते जलस्‍तर से बचने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। किरिबाती ने ताइवान के साथ रिश्‍ता तोड़कर चीन के साथ दोस्‍ती जोड़ी है। इस द्वीप पर चीन का स्‍पेस ट्रैकिंग स्‍टेशन भी स्थित है। चीन अब किरिबाती के जरिए प्रशांत महासागर में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है जो अब तक अमेरिका और ऑस्‍ट्रेलिया का प्रभाव क्षेत्र रहा है।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख