dharma sangrah

बड़ी खबर:पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय नहीं लड़ेंगे चुनाव,टिकट नहीं मिलने पर लिखी भावुक पोस्ट

बिहार चुनाव से पहले DGP का पद छोड़ने वाले गुप्तेश्वर पांडेय को नहीं मिला टिकट

Updated: गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (00:07 IST)
बिहार की चुनावी राजनीति से जुड़ी ‌बड़ी खबर‌ सामने आ रही है। चुनाव तारीखों के एलान से चार दिन पहले बिहार का डीजीपी पद छोड़कर वीआरएस लेने वाले गुप्तेश्वर पांडे  चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। गुप्तेश्वर पांडेय जिस बक्सर सीट से अपनी दावेदारी जता रहे थे वहां से जेडीयू ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है। 

पार्टी के बक्सर से उम्मीदवार के नाम का एलान करने के बाद खुद गुप्तेश्वर पांडे ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लिखी पोस्ट में गुप्तेश्वर पांडेय कहते हैं कि “अपने अनेक शुभचिंतकों के फ़ोन से परेशान हूँ। मैं उनकी चिंता और परेशानी भी समझता हूँ। मेरे सेवामुक्त होने के बाद सबको उम्मीद थी कि मैं चुनाव लड़ूँगा लेकिन मैं इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहा। हताश निराश होने की कोई बात नहीं है। धीरज रखें। मेरा जीवन संघर्ष में ही बीता है। मैं जीवन भर जनता की सेवा में रहूँगा। कृपया धीरज रखें और मुझे फ़ोन नहीं करे। बिहार की जनता को मेरा जीवन समर्पित है। अपनी जन्मभूमि बक्सर की धरती और वहाँ के सभी जाति मज़हब के सभी बड़े-छोटे भाई-बहनों माताओं और नौजवानों को मेरा पैर छू कर प्रणाम! अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें !
 

गुप्तेश्वर पांडेय को जेडीयू से टिकट नहीं मिलना काफी चौंकाने वाला है। डीजीपी पद से वीआरएस लेने वाले गुप्तेश्वर पांडेय को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। ऐसे में गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट नहीं मिलना काफी चौंकाने वाला है। 

पहले गुप्तेश्वर पांडेय ने क्या कहा था -‘वेबदुनिया’ को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था कि बिहार का शायद की कोई ऐसा जिला हो जहां से लोगों ने उनसे अपने यहां से चुनाव लड़ने की मांग नहीं की हो,रोज हजारों की संख्या फोन कॉल आ रहे है,लोग खुद आकर उनसे अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कह रहे है लेकिन यह सब अब पार्टी तय करेगी।
 ALSO READ: बिहार चुनाव: मेरे नेता नीतीश जी तय करेंगे कि चुनाव लड़ूंगा या नहीं,JDU नेता बनने के बाद पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय का पहला Exclusive Interview
‘वेबदुनिया’ से बातचीत में गुप्तेश्वर पांडेय ने यह भी कहा था कि चुनाव लड़ना है या नहीं यह सब हमारे हाथ में नहीं है जिस दल में है, उस दल के नेता तय करेंगे कि आगे क्या करना है। जैसा पार्टी चाहेगी और कहेगी वह पार्टी के आदेशों का पालन करेंगे। 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

अगला लेख