sundarkand
✕

IPL-13 : जन्मदिन के दिन CSK के ड्‍वेन ब्रावो का कमाल, तोड़ा अश्विन का रिकॉर्ड

Updated: बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (23:51 IST)
अबु धाबी। ड्‍वेन ब्रावो (Dwayne Bravo)  ने अपने जन्मदिवस पर आईपीएल में 150 विकेट लेने का कमाल अपने नाम किया। वे चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings)  की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। केकेआर के खिलाफ 3 विकेट लेते ही ब्रावो ने अश्विन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अश्विन ने आईपीएल में सीएसके की ओर से खेलते हुए 120 विकेट लिए थे।
 
आईपीएल के इतिहास में 150 विकेट लेने वाले ब्रावो पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। ब्रावो से पहले मलिंगा, अमित मिश्रा, पीयूष चावला और हरभजन सिंह 150 विकेट से ज्यादा विकेट लेने का कमाल कर दिखाया है।

मलिंगा ने 170 विकेट, अमित मिश्रा ने 160 विकेट, पीयूष चावला ने 156 विकेट और भज्जी ने आईपीएल में 150 विकेट लिए हैं। चेन्नई के खिलाफ केकेआऱ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले खेलते हुए केकेआर 20 ओवर में केवल 167 रन ही बना सका। ड्‍वेन ब्रावो टी-20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

BJP की पदयात्रा ने निकाला ट्रैफिक का कचूमर, हजारों लोग परेशान, अस्पताल जा रहे बच्‍चे के पिता से बोली पुलिस, बच्चा क्यों पैदा किया?

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, गांवों में बजे सायरन

चक्रवात अर्णब से तबाही से प्रियंका गांधी चिंतित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की पीड़ितों की मदद की अपील

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

अगला लेख