dharma sangrah

गर्मी में चिलचिलाती धूप से हो गया है सनबर्न तो आजमाएं ये नुस्खे, जल्द मिलेगा छुटकारा

धूप से झुलसी स्किन का निखर लौटाते हैं ये असरदार नुस्खे

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 29 मई 2024 (14:45 IST)
sunburn treatment at home

Skin Sunburn : गर्मी में सूरज से पराबैंगनी (यूवी) किरणों के लंबे समय तक संपर्क में आने की वजह से स्किन काफी ज्यादा झुलस जाती है। चिलचिलाती धूप की वजह से सनबर्न एक आम समस्या है।
अगर आप भी सनबर्न की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इसे कम करने के लिए ये घरेलू नुस्खे बहुत असरदार हैं।

एलोवेरा करता है झुलसी स्किन को शांत
स्किन को ठंडा रखने के लिए एलोवेरा बहुत असरदार उपाय है। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सनबर्न को कम करने में असरदार हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आप ताज़े एलोवेरा की एक पत्ती को बीच में से काटकर इसका जेल निकाल लें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से इसे साफ कर लें। इससे झुलसी स्किन को शांत करने में मदद मिल सकती है।

नारियल तेल से करें सनबर्न की परेशानी दूर
सनबर्न होने पर नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को सॉफ्ट करने में असरदार होते हैं। इसे लैवेंडर तेल के साथ मिक्स करके स्किन पर लगा सकते हैं।

सेब का सिरका करता है सनबर्न को दूर
सनबर्न की परेशानी को कम करने के लिए सेब का सिरका में थोड़ा सा पानी मिक्स करके प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे रेडनेस, स्वेलिंग  और जलन की समस्या को कम किया जा सकता है। इसमें एसेटिक एसिड होता है, जो स्वेलिंग  को कम करके स्किन की परेशानी को शांत कर सकता है।

ग्रीन-टी से करें सनबर्न को ठीक
सनबर्न की परेशानी को कम करने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक रूप से स्किन की जलन को शांत करने का गुण होता है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों का भंडार है, जो स्किन को नुकसान पहुंचाने से रोक सकता है। अगर आप जलन को शांत करना चाहते हैं, तो आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।

 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

अगला लेख