Hanuman Chalisa

चांद जैसी निखरी त्वचा के लिए लगाएं संतरे का छिलका, जानें 5 फायदे

संतरे का छिकल चेहरे को बना देगा चमकदार, ऐसे करें इस्तेमाल

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (18:31 IST)
Orange Peel Benefits
  • संतरे का छिलका त्वचा से दाग धब्बे कम करता है।
  • स्किन ग्लोइंग बनाने के लिए संतरे का छिलका फायदेमंद है।
  • टैनिंग को कम करने के लिए संतरे के छिलके का पाउडर लगाएं।
Orange Peel Benefits : खट्टा-मीठा संतरा अधिकतर लोगों को पसंद है और यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। संतरे का सेवन पाचन से लेकर हमारी त्वचा तक के लिए फायदेमंद होता है। संतरे में विटामिन C और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। संतरा खाने के बाद हम उसके छिलके को फेक देते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि संतरे का छिलका आपकी त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है? ALSO READ: Beetroot Face Pack: गुलाब जैसा खिल उठेगा चेहरा, इस तरह लगाएं चुकंदर फेस पैक
 
संतरे के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, कैल्शियम, विटामिन B6 और फाइबर जैसे गुण मौजूद होते हैं। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन स्किन के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। संतरा का छिलका इस्तेमाल करने के लिए आप किसी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन शॉप से orange peel powder पाउडर खरीद सकते हैं। साथ ही आप घर पर भी इसका पाउडर बना सकते हैं। आइए जानते हैं संतरे के छिलके के फायदे....
 
1. दाग धब्बे होंगे कम :  संतरे के छिलकों का प्रयोग करने के लिए आप इन्हें सुखाकर पाउडर बना सकते हैं या फिर इनका पेस्ट बनाकर भी प्रयोग कर सकते हैं (orange peel powder face pack)। इस लेप को चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा के दाग और मुंहासे खत्म हो सकते हैं।
2 टैनिंग से राहत : संतरे के छिलके का पाउडर बेहतरीन और पोषण से भरपूर स्क्रब का कार्य करता है। आप इसमें गुजाबजल मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर कुछ देर लगाए रखें और स्क्रब करते हुए साफ करें। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से चेहरे से आसानी से टैनिंग हट जाएगी।
 
3 ग्लोइंग स्किन : दमकती हुई त्वचा के लिए संतरे के छिलके का पैक और स्क्रब बेहतरीन तरीका है। यह त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। 
 
4 त्वचा रहेगी हाइड्रेट : आप चाहें तो संतरे के छिलके और संतरे के रस को मिलाकर पेस्ट बना सकती हैं। यह न केवल आपकी त्वचा को समान बनाएगा बल्कि त्वचा को नमी भी प्रदान करेगा।
 
5 डैमेज स्किन से राहत : धूप में अगर आपकी त्वचा झुलस गई है तो संतरे के छिलके का पैक बनाकर लगाने से इसका असर काफी कम हो जाएगा। एक बार जरूर आजमाएं यह बेहतरीन उपाय है। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 
ALSO READ: Hair Growth Tips: महीने भर में बढ़ जाएंगे बाल अगर रोज करेंगे ये 5 काम
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख