Hanuman Chalisa

मानसून में आउटिंग कर रहे हैं तो इसे पढ़ें, नहीं धुलेगा आपका मेकअप

बारिश के मौसम में अक्‍सर लोग बाहर निकलने से मना करते हैं। लेकिन मौसम ही इतना सुहाना होता है कि अपने आपको रोक नहीं पाते हैं।ऐसे में कही न कही आउटिंग का प्‍लान बन ही जाता है। लेकिन लड़कियां मेकअप नहीं करें ऐसा हो नहीं सकता है। लेकिन बारिश के मौसम में सबसे बड़ी समस्‍या है पानी में भीगने पर पूरा मेकअप उतर जाता है। लेकिन बारिश में अगर आप वाटरप्रूफ मेकअप करेंगे तो आपका मेकअप लंबे वक्‍त तक टिका रहेगा। तो आइए जानते हैं वॉटरप्रूफ मेकअप करते वक्‍त किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए और कैसे करना चाहिए। 
 
1. मेकअप करने के लिए बेस तैयार करें - जी हां, बारिश में मेकअप करने के लिए पहले आपको अपनी स्किन पर बेस तैयार करना होगा। इससे आपकी त्‍वचा पर मेकअप लंबे वक्‍त तक टीका रहेगा। इसके लिए 15 मिनट तक अपने चेहरे पर बर्फ से हल्‍के हाथों से मसाज करें। मसाज के बाद हल्‍के हाथों से चेहरे को पोंछ लें। 
 
2. मैट आधारित प्रोडक्‍ट्स का करें चयन - बारिश के मासैम लिक्विड फाउंडेशन बहुत अधिक लंबे वक्‍त तक नहीं टिकते हैं। वह पानी लगते ही त्‍वचा से धुल जाते हैं। मैटिफाइंग बेस या पाउडर का उपयोग करने से मेकअप चेहरे पर संतुलित रहेगा। दरअसल मैट बेस्‍ड प्रोडक्‍ट आपके चेहरे के ऑयल को सोख लेते हैं। जिससे चेहरा साफ और चमकदार लगता है। 
 
3. मैट आईशैडो, आईलाइनर और काजल - बारिश के मौसम में मैटि मेकअप ही करें। ताकि पानी में भीगने पर आप मेकअप नहीं फैलेगा। आपने भी देखा होगा, लिक्विड बेस्‍ड आईशैडो, आईलाइनर और काजल लगाने पर पानी से फैलने लगता है। और चेहरे लंबी-लंबी काले पानी की लाइंस बन जाती है। 
 
4. मैट लिपस्टिक - बनावट के अनुसार किसी के चेहरे पर सिर्फ लिक्विड लिपिस्टिक ही अच्‍छी लगती है। लेकिन बारिश में मैट लिपस्टिक ही लगाएं। वह लंबे वक्‍त तक टिकी रहेगी और पानी लगने पर भी नहीं फैलेगी। 
 
5. मेकअप स्‍प्रे - वैसे तो मेकअप स्‍प्रे का उपयोग बहुत अधिक नहीं करना चाहिए। इसमें केमिकल्‍स होते हैं जो आंखों में जा सकता है। लेकिन बारिश के मौसम में आउटिंग पर जा रहे हैं तो मेकअप करने के बाद स्‍प्रे जरूर करें। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा। नमी होने, पानी में भीगने या पसीना होने पर भी मेकअप नहीं निकलेगा। 
 

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

अगला लेख