biodatamaker

क्या है microblading treatment? जानिए कैसे बदल देता है ये आपके चेहरे का लुक

समझिए कैसे देता है माइक्रोब्लैडिंग ट्रीटमेंट आपकी आइब्रो को एक परफेक्ट शेप

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 16 सितम्बर 2024 (12:01 IST)
Microblading Treatment
What is Microblading Treatment : आंखों की तरह आपकी आइब्रो भी आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। अधिकांश महिलाएं सुंदर दिखने के लिए अक्सर ब्यूटी पार्लर जाकर अपने आइब्रो सेट करवाती हैं। वहीं जिन लोगों को प्लकिंग पसंद नहीं, वे एक नई तकनीक 'माइक्रोब्लेडिंग' से आइब्रो बनवा सकती हैं। खास बात ये है कि इसमें थ्रेडिंग जितना दर्द नहीं होता। माइक्रोब्लैडिंग ट्रीटमेंट एक ऐसी प्रकिया है जिससे उन महिलाओं को काफी फायदा मिलता हैं, जिनके आइब्रो हेयर्स काफी कम हो या पतले हो।
 
क्या है माइक्रोब्लैडिंग ट्रीटमेंट?
माइक्रोब्लैडिंग एक सेमी-परमानेंट टैटू तकनीक है, जिसका उपयोग आइब्रो को सुंदर बनाने के लिए किया जाता है। माइक्रोब्लैडिंग के समय आइब्रो के बाल से मिलते रंगों को एक मशीन की मदद से स्किन के अंदर इम्प्लांट कर दिया जाता है। इस तकनीक से आइब्रो को सुंदर आकार के साथ-साथ अपने पंसद का रंग भी दिया जा सकता है। जिससे आपकी आइब्रो घनी और सुंदर दिख सके। वैसे ये एक तरह का टैटू ही है, लेकिन फिर भी ये उससे थोड़ा अलग है क्योंकि इसमें इस्तेमाल की जाने वाली इंक स्किन में गहराई से प्रवेश नहीं करती। 
 
2-3 दिनों में रिजल्ट
ट्रीटमेंट के परिणाम दो से तीन दिन के अंदर दिखाई देने लगता है और आपकी आईब्रो हैवी नजर आने लगती है। इस ट्रीटमेंट को लेने के बाद हर छह महीने के बाद एक बार टचअप कराने की जरुरत पड़ती है।
 
क्या इसमें दर्द होता है?
वैसे तो ये आपकी स्किन टाइप पर डिपेंड करता है लेकिन इस प्रक्रिया में थोड़ा दर्द तो होता है लेकिन उतना ही जितना कि थ्रेडिंग या वैक्स करवाने में होता है। आपको इस ट्रीटमेंट के दौरान तेजी से ब्लेड चलने की आवाज तो आएगी लेकिन उस हिसाब से उतना दर्द नहीं होता है। 
ALSO READ: फेस्टिव सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए करेें 'No-Makeup' makeup look, फॉलो करें ये आसान टिप्स

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख