Govardhan puja
✕

हेयरकट कराने जा रही हैं? तो इन 5 बातों को पहले से तय करके ही पार्लर पहुंचें

Updated: सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (12:52 IST)
एक अच्छा हेयरकट आपके चेहरे का लुक पूरी तरह से बदल देता है। लड़कियों के लिए तो हेयरकट का निर्णय और भी मुश्किलभरा हो होता है, क्योंकि नए हेयरकट के साथ उन्हें कम से कम अगले 4-5 महीने तक तो रहना ही होता है। ऐसे में आपका हेयर स्टाइल बिगड़ जाए, इसकी रिस्क आप नहीं ले सकतीं। यदि आप चाहती हैं कि आप एक अच्छा हेयरकट करवाकर ही घर लौटें तो आपको नीचे बताई गई बातों का ध्यान रखना चाहिए-
 
1. बिना सोचे-समझे पार्लर में न जाएं। आप किस प्रकार का हेयर स्टाइल चाहती हैं, यह पहले से तय कर लें। हो सके तो उसका कोई फोटो भी अपने साथ रख ले जाएं।
 
2. पार्लर पहुंचने से पहले ये भी तय कर लें कि क्या आपको नया लुक चाहिए? या ऐसा हेयरकट जिससे कि बाल लंबे या घने दिखें? या आप केवल बालों को ट्रिम कराना चाहती हैं?
 
3. सभी हेयर स्टाइल का मेंटनेंस अलग होगा। अपनी लाइफस्‍टाइल, आने-जाने के तरीकों को ध्‍यान में रखते हुए अपनी सुविधा अनुसार ही हेयरकट करवाएं।
 
4. दूसरों पर या आपकी सहेली पर जो हेयर स्टाइल आपको बहुत पसंद आया हो, जरूरी नहीं कि वह आपके चेहरे पर भी जंचे।
 
5. अपने फेस कट के अनुसार हेयरकट करवाएं। इस बारे में आप स्टाइलिस्ट से पूछ सकती हैं, वे इसी काम के एक्‍सपर्ट होते हैं। अपने हेयर स्टाइलिस्ट के सुझाव पर गौर करें, लेकिन अंत में जो आपको सुविधाजनक लगे, वही हेयरकट करवाएं।

ALSO READ: कहीं आप गलत तरीके से तो लिपस्ट‍िक नहीं लगातीं? जानिए सही तरीका

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

अगला लेख