Hanuman Chalisa

पहली बार करने वाले हैं बालों में कलर, तो इन बातों का रखें खास खयाल

बालों को नहीं होगा कोई नुकसान और कलर भी रहेगा लम्बे समय तक

WD Feature Desk
बुधवार, 29 मई 2024 (08:30 IST)
Hair Colour Care

Hair Colouring Tips: बालों को कलर करना आजकल काफी ट्रेंड में है। सिर्फ बाल सफ़ेद होने पर नहीं बल्कि लुक चेंज करने के लिए भी लोग बालों को कलर करवाते हैं। बालों में कलर करने से पर्सनालिटी में एक नया लुक आता है। लेकिन बालों को कलर करवाना काफी रिस्की भी होता है।
अगर आप बिना सोचे-समझे या जल्दबाजी में हेयर कलर करवाते हैं, तो आपका लुक खराब होने के साथ-साथ बाल भी डैमेज हो सकते हैं। खासतौर पर, अगर आप पहली बार कलर करवाने का रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए, जानते हैं बालों में कलर करवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए (Things To Keep In Mind Before Colouring Hair)।ALSO READ: खीरे के छिलकों से बनाएं ये हेयर मास्क, बाल बनेंगे मुलायम और खूबसूरत

 

आप क्या चाहते हैं, उसे समझें
अगर आप पहली बार कलर करवाने जा रहे हैं, तो सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आप कैसा लुक चाहते हैं। आपको ट्रेंड के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपकी पर्सनालिटी पर किस तरह का कलर सूट करेगा। हेयर कलर करवाने से पहले ये सब कुछ क्लीयर होना जरूरी है।

अपने बालों की कंडीशन चेक करें
हेयर कलर करवाने से पहले आपको अपने बालों की हेल्थ चेक करनी चाहिए। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई है या डैमेज्ड हैं, तो आपको पहले उनकी ट्रीटमेंट करना जरूरी है। अगर आप ड्राई बालों में कलर करवाएंगे, तो इससे बालों में कलर ठीक से नहीं चढ़ेगा और बाल डैमेज होने का भी खतरा रहता है।

प्रोफेशनल की सलाह लें
अगर आप पहली बार हेयर कलर करवाने जा रहे हैं, तो किसी प्रोफेशनल स्टाइलिस्ट की मदद लेना बेहतर है। वो आपको आपके बालों की कंडीशन और टेक्सचर के हिसाब से बेस्ट कलर और टेकनीक के बारे बता सकेंगे।

सही कलर शेड का चुनाव करें
किसी ट्रेंड या दूसरों को कॉपी करने के चक्कर में अपने बालों पर कलर ना कराएं। आपको अपने बालों के लिए हेयर कलर शेड का चुनाव समझदारी से करना चाहिए। हेयर कलर कराने से पहले आप अपने हेयर स्टाइलिस्ट से पूछें कि आप पर कौन सा कलर सूट करेगा।

हेयर कलर करवाने के बाद कैसे करें बालों की देखभाल 
हेयर कलर करवाने के बाद बालों की खास देखभाल करनी पड़ती है। इसके लिए आप अपने हेयर स्टाइलिस्ट द्वारा सुझाए शैंपू, कंडीशनर और हेयर मास्क आदि का इस्तेमाल करें। ज्यादा तेज धूप में जाने से बचें, इससे बाल डैमेज हो सकते हैं। साथ ही, समय-समय पर हेयर स्पा लेते रहें ताकि बालों की हेल्थ अच्छी रहे।

 

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

अगला लेख