suvichar

कॉफी से बना ये फेस पैक लगाएं, सिर्फ 10 मिनट में चमक उठेगा चेहरा

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (14:44 IST)
Coffee face pack for skin: आजकल बढ़ते प्रदूषण, मौसम के बदलाव, खराब जीवनशैली और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण स्किन का नेचुरल निखार खराब होता जा रहा है। वैसे तो बाज़ार में कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से स्किन को निखारने में मदद मिलती है। लेकिन यह निखार अस्थायी होता है और जब तक आप उस स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं सिर्फ तब तक ही काम करता है।

साथ ही कुछ स्किन केयर प्रोडक्ट्स इतने महंगे होते हैं कि उन्हें खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती वहीँ कुछ केमिकल बेस्ड होते हैं। इसीलिए स्किन के नेचुरल निखार के लिए कुछ घरेलू नुस्खे है जो न सिर्फ सेफ और असरदार हैं साथ ही ये बिल्कुल महंगे नहीं हैं। ऐसे ही एक खास स्किन के नुस्खे की जानकारी हम आपको देने वाले हैं, जिनकी मदद से आपकी त्वचा जवां और निखरी दिखाई देगी।

ब्राइट स्किन के लिए कॉफी पैक
कॉफी से बने इस आसन फेस पैक की मदद से आप अपना खोया निखार सिर्फ कुछ ही दिनों में वापस पा सकती हैं। कॉफी में इस तरह के ख़ास तत्व पाए जाते हैं, जिनसे स्किन पर इंस्टेंट ग्लो और कसावट आती है। क्योंकि इसमें किसी दूसरे केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, इसलिए ये पैक स्किन के लिए बहुत सुरक्षित और फ़ायदेमंद है।

Coffee Pack For Skin


कॉफी फेसपैक को लगाने का तरीका
कॉफी के फेसपैक को लगाने का तरीका काफी आसान है। 1 चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच दही मिला लें। चाहें तो आधा चम्मच हल्दी या बेसन भी मिला सकते हैं। इसे अच्छे से मिक्स करें। उंगली की मदद से अपने चेहरे पर मास्क लगा लें और 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

लगाने के सही समय
क्योंकि कॉफी फेसपैक का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है इसलिए स्किन पर इसे किसी भी समय लगाया जा सकता है। हालांकि, इसे रात के समय इस्तेमाल करने से ज्यादा फायदा होता है। रात को सोने से पहले इसे अपने स्किन पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धोने के बाद सो जाएं। इससे रात भर में आपकी स्किन को आराम भी मिलेगा और त्वचा रिपेयर भी होगी।

कॉफी फेसपैक के फ़ायदे 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख