dharma sangrah

इस सब्जी का जूस जोड़ों में चिपके यूरिक एसिड को जड़ से खत्म कर देगा

सूजन और दर्द से भी मिलेगा आराम

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (13:37 IST)
आजकल अनियमित खानपान और अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण हाई यूरिक एसिड की समस्या लोगों में आम हो गई है। दरअसल यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने पर बनता है। हमारी किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन किडनी के ठीक तरह से काम न कर पाने की हालत में यह जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमने लगता है। जब शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है तो जोड़ों में तेज दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है।

यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आपको अपने खानपान में सुधर करना चाहिए। लौकी की सब्जी यूरिक एसिड के इलाज में बहुत फायदेमंद मानी जाती है। नियमित रूप से लौकी का जूस लेने से हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।  आइए, जानते हैं यूरिक एसिड को कम करने में लौकी का जूस कैसे फायदेमंद है और इसे बनाने का तरीका।

यूरिक एसिड को कम करने में फायदेमंद है लौकी के जूस? - Bottle Gourd Juice Benefits In High Uric Acid
लौकी का जूस यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। लौकी का जूस हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-बी, विटामिन-सी, आयरन, फोलेट, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इसमें डिटॉक्सिफाइंग गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकलने में मदद करते हैं। जोड़ों में जमा यूरिक एसिड से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से इसका सेवन करने कई सलाह दी जाती है।

कैसे बनाएं लौकी का जूस? - How To Make Bottle Gourd Juice

Bottle guard

सबसे पहले लौकी को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर उबाल लें और फिर ठंडा कर लें। फिर इसे मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। अब इस जूस में थोड़ा सा नमक मिला लें इससे इसका स्वाद बढ़ जाएगा। अब लौकी का जूस तैयार है। सुबह नियमित रूप से  खाली पेट इस जूस का सेवन करने से यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। यह जूस जोड़ों के दर्द और सूजन से भी राहत प्रदान करता है।

लौकी का जूस पीने के अन्य फायदे - Bottle Gourd Juice Benefits In Hindi
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख