Hanuman Chalisa
✕

बागेश्वर धाम : धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफ़ी, कमलनाथ करेंगे मुलाक़ात

Written By BBC Hindi
Updated: सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (10:13 IST)
पिछले दिनों अपने ख़ास अंदाज़ और विवादास्पद बयानों के चलते चर्चा में रहे धर्मगुरु धीरेंद्र शास्त्री ने संत तुकाराम को लेकर दिए अपने बयान पर माफ़ी मांग ली है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी आज धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के लिए बागेश्वर धाम पहुंचने वाले हैं। ऐसे में हिंदी पट्टी के कई अख़बारों ने बागेश्वर धाम से जुड़ी ख़बरों को प्रकाशित किया है।

इंडियन एक्सप्रेस समूह के हिंदी अख़बार जनसत्ता ने छापा है कि धीरेंद्र शास्त्री ने इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में मराठी समुदाय के संत तुकाराम को लेकर दिए बयान पर माफ़ी मांगी है। अख़बार के मुताबिक़, उन्होंने कहा है कि संत तुकाराम को लेकर उन्होंने अपनी कथा में जो बयान दिया था, उसे उन्होंने कहीं पढ़ा था।

उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि संत तुकाराम की पत्नी बहुत ईर्ष्यालु, झगड़ालु और उन्हें पीटने वाली थीं। वहीं लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित ख़बर के मुताबिक़, धीरेंद्र शास्त्री ने रावण के साथ फ़ोन पर बात होने वाले बयान पर भी स्पष्टीकरण दिया है।

शास्त्री ने कहा है कि आज के युवाओं से तालमेल बिठाने के लिए इस तरह की बात करनी पड़ती है। उन्हें पुराने तरीके से नहीं समझाया जा सकता। इसलिए फ़ोन और वीज़ा-पासपोर्ट जैसी बातें करनी होती हैं।

बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में बागेश्वर धाम आज 13 फ़रवरी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है जिसमें कांग्रेस नेता कमलनाथ के शामिल होने की ख़बरें आई हैं।

दैनिक भास्कर अख़बार के मुताबिक़, छतरपुर ज़िले के कांग्रेस प्रवक्ता संतोष तिवारी ने बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहले चार्टर्ड फ़्लाइट से खजुराहो पहुंचेंगे और फिर हेलीकॉप्टर के ज़रिए बागेश्वर धाम पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाक़ात करेंगे।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

अगला लेख